
बूंदी में हजरत बाबा दरेशाह साहब रहमतुल्लाह अलैह के 75वें उर्स के मौके पर बाबा दरेशाह के चौक पर कव्वाली कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें मुम्बई से आए कव्वाल अनीस नवाब एंड पार्टी ने कव्वाली की शुरुआत हम्दताआला से की। कव्वाल ने मेरे खुदा मुझे इतना दिया कि ये तेरा एहसान है कव्वाली सुनाई। इसके बाद नात ए पाक सुनाई। अंत में सलाम पढ़ा गया। इसके बाद लंगर बांटा गया। इस दौरान लटूर भाई, सेफुद्दीन, हाजी मेहबूब गौरी, मजीद अब्बासी, अशरफ हुसैन आदि लोग मौजूद थे। संचालन मोहम्मद सिद्दिक अब्बासी ने किया।