9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

video : दलित छात्रा के घर पहुंचे राहुल, बोले सरकार न्याय की राह पर नहीं

कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी सुबह 11:45 बजे सीमावर्ती त्रिमोही गांव पहुंचे। यहां दलित छात्रा की नोखा बीकानेर में मौत को लेकर उन्होंने सीबीआई से जांच की पैरवी की। राहुल ने कहा कि छात्रा के साथ अन्याय हुआ है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Bajrang Lal

Apr 13, 2016

rahul gandh in gadraroad

rahul gandh in gadraroad

कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी सुबह 11:45 बजे सीमावर्ती त्रिमोही गांव पहुंचे। यहां दलित छात्रा की नोखा बीकानेर में मौत को लेकर उन्होंने सीबीआई से जांच की पैरवी की।

राहुल ने कहा कि छात्रा के साथ अन्याय हुआ है। राजस्थान की सरकार न्याय की राह पर नहीं है। छात्रा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने गए प्रतिनिधि मंडल से भी उनका व्यवहार अशोभनीय रहा।

छात्रा के परिवार का कहना है कि उन्होंने अपनी बेटी को बेटे की तरह पाला था, उसे किसी भी हाल में न्याय मिलना चााहिए, लेकिन उनकी बात कोई सुनने को तैयार नहीं है।

राहुल ने कहा कि दलित छात्रा को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी हर समय तैयार रहेगी। भारती जनतापार्टी भले ही अंबेडकर की प्रतिमाएं लगाए, लेकिन उनकी तरह न्याय के सिद्धांत पर भी चले।

राहुल गांधी यहां करीब आधा घंटा रुके। उन्होंने छात्रा को पुष्पांजलि दी। इसके बाद उसके पिता से मिल विश्वास दिलाया कि वो अकेले नहीं है, पार्टी उनके साथ खड़े रहकर न्याय के लिए संघर्ष करेगी।

इस दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव हरिश चौधरी व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने उन्हें प्रकरण की पूरी जानकारी दी।

अबतक हुई कार्रवाई से भी अवगत करवाया। राहुल ने यहां मौजूद दलित समाज के लोगों से बात कर पूरे घटनाक्रम को समझा।

इसके बाद उन्होंने आंगन में जाकर छात्रा की मां से पीड़ा सुनी तथा ढाढ़स बंधाया। राहुल ने आश्वतस किया कि न्याय की लड़ाई में वे हमेशा उनके साथ रहेंगे। दोपहर 12:20 बजे वे त्रिमोही से उत्तरलाई के लिए रहवाना हुए।

ये भी पढ़ें

image