
राजस्थान विधानसभा चुनाव: कांग्रेस राजस्थान में एंटी इंकबेंसी वाले विधायकों को टिकट देने के मामला फंस गया है। केन्द्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की सोमवार को हुई बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत अन्य सदस्यों ने एंटी इंकबेंसी वाले विधायकों के टिकट काटने पर जोर दिया। सीईसी की चार घंटे की बैठक में 65 से 70 सीटों पर ही चर्चा हो सकी। शेष 35 से 40 सीटों पर चर्चा के लिए सीईसी की बैठक मंगलवार दोपहर 12 बजे होगी। पार्टी अभी तक 200 में से 95 उम्मीदवार ही घोषित कर सकी है।
राहुल ने पूछा, एंटी इंकबेंसी वाले विधायकों के नाम सूची में क्यों?
कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में शुरू हुई बैठक में स्क्रीनिंग कमेटी ने करीब 65 से 70 सीटों पर पैनल को चर्चा के लिए रखा। राहुल गांधी कमेटी की ओर से सुझाए नामों को सुनील कानुगोलू की सर्वे रिपोर्ट से मिलान कर रहे थे। सर्वे रिपोर्ट में एंटी इंकबेंसी वाले विधायकों के नाम स्क्रीनिंग कमेटी के पैनल में देख कर राहुल ने स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष गौरव गोगोई से सवाल किया कि हम सभी एंटी इंकबेंसी वाले विधायकों के टिकट काटने के पक्ष में रहे हैं। फिर यह नाम क्यों आ रहे हैं?
इन नामों पर अभी भी संशय की स्थिति
हालांकि मजबूत विकल्प नहीं होने की बात के चलते अधिकांश टिकट फाइनल कर दिए गए हैं। कोटा उत्तर से शांति धारीवाल व हवामहल से महेश जोशी के टिकट को लेकर फिलहाल संशय बना हुआ है।
Published on:
31 Oct 2023 08:29 am

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
