Rajasthan Elections 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 की वोटिंग के लिए आज से सिर्फ 25 दिन बाकी हैं। सूबे की कई दिग्गज पार्टियां अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर रहीं हैं। अभी तक राजस्थान विधानसभा चुनाव लड़ने का दम भरने वाली कई पार्टियों ने अपनी एक भी लिस्ट नहीं जारी की है। उन्हीं में से एक माकपा यानि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPIM) ने आज अपनी पहली लिस्ट जारी की है। CPIM राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष कामरेड अमरा राम ने इस सूची का ऐलान किया। इस सूची में 17 नाम शामिल हैं। राजस्थान में आज से विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन शुरू हो गया है।
कामरेड अमरा राम ने भाजपा और कांग्रेस पर साधा निशाना
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) राज्य कमेटी जयपुर द्वारा आज दोपहर 3 बजे प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन पार्टी कार्यालय, किसान मजदूर भवन, हटवाडा रोड जयपुर में हुआ। इस प्रेस कांफ्रेंस में कामरेड अमरा राम ने कहा कि आने वाले चुनाव में CPIM 17 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 75 साल की आजादी के बाद राजस्थान की जनता पानी के लिए तरस रही है। सामाजिक उत्पीड़न, दलित, आदिवासी, महिलाएं जो कमजोर वर्ग है उसके उत्पीड़न में राजस्थान नम्बर वन है। भाजपा और कांग्रेस पर हमला करते हुए कामरेड अमरा राम ने कहा दोनों पार्टियों ने राजस्थान का नाश कर दिया है। राजस्थान में सबसे अधिक पेट्रोल महंगा है। बाबा साहेब अम्बेडकर का संविधान सबको बराबर अधिकार देता है। आज भी राजस्थान के समाज में छूआछूत है। माइनिंग का उपयोग अगर सही ढंग किया जाए तो राजस्थान की जनता की किस्मत चमक जाएगी। सरकारों ने कोई वादा पूरा नहीं किया।
जानें 17 CPIM प्रत्याशियों के नाम -