25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Rajasthan Elections 2023 : राजस्थान में कांग्रेस पार्टी को ‘अपनों’ से ही खतरा, जानें मामला क्या है

Rajasthan Elections 2023 : राजस्थान में कांग्रेस पार्टी को ‘अपनों’ से ही खतरा, जानें मामला क्या है

Rajasthan Elections 2023 : राजस्थान में कांग्रेस पार्टी को 'अपनों' से ही खतरा, जानें मामला क्या है?
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 30 Oct 2023, 12:23 PM IST

congress_1.jpg

Congress

Rajasthan Elections 2023 : राजस्थान में पांच साल में आने वाला लोकतंत्र का उत्सव अपने पूरे शबाब पर है। राजस्थान विधानसभा चुनाव ने अब गति पकड़ ली है। सभी पार्टियां चुनाव प्रचार और उम्मीदवारों की लिस्ट निकालने में व्यस्त है। पर राजस्थान की सत्ता की डगर कांग्रेस के लिए बेहद कांटों भरी है। राजस्थान में कांग्रेस के साथ यह हाल हो रहा है कि दुश्मन ने करे दोस्त ने वो काम किया है। राजस्थान में कांग्रेस पार्टी को 'अपनों' से ही खतरा है। यह खतरा है लोकसभा चुनाव के लिए बने इंडिया गठबंधन के दोस्त दलों से। राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 'अपनों' से ही चुनौती मिल रही है। इंडिया गठबंधन में शामिल आम आदमी पार्टी (आप), RLD, व भाकपा दलों ने विधानसभा चुनावों में उम्मीदवार खड़े कर दिए हैं।

राजस्थान में आप अब तक 60 सीटों पर उम्मीदवारों घोषित कर चुकी है। 2018 में राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) ने कांग्रेस से गठबंधन कर एक सीट पर चुनाव जीता था। इस बार भी गठबंधन पर बात चल रही है। आरएलडी ने 5 सीट मांगी है, हालांकि कांग्रेस इस पर राजी नहीं है। राज्य में सीपीएम के दो विधायक हैं। इसके बावजूद सीकर की एक सीट को लेकर सीपीएम से गठबंधन की बात आगे नहीं बढ़ पा रही है।

खतरा कम मार्जिन वाली सीटों पर ज्यादा

इंडिया गठबंधन के दलों के उम्मीदवारों से कांग्रेस को कम मार्जिन वाली सीटों पर नुकसान का अधिक खतरा है। राजस्थान करीब 37 सीटें इस तरह की है। इनमें से कई सीटों पर आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवार खड़े कर दिए हैं। इसके अतिरिक्त कांग्रेस के बागी अन्य दलों के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं। वे कांग्रेस के प्रत्याशियों का खेल बिगाड़ सकते हैं।