जयपुर

बैकफुट पर गहलोत! बोले, मैंने आलाकमान को कभी चुनौती नहीं दी

राजस्थान में सियासी बवाल पर पहली बार सोनिया गांधी और गहलोत की बात होने की खबर है। मीडिया में आई खबरों को मानें तो गहलोत का कहना है कि उन्होनें कभी भी आलाकमान को चुनौती नहीं दी है।

less than 1 minute read
Sep 27, 2022

राजस्थान में सियासी बवाल पर पहली बार सोनिया गांधी और गहलोत की बात होने की खबर है। मीडिया में आई खबरों को मानें तो गहलोत का कहना है कि उन्होनें कभी भी आलाकमान को चुनौती नहीं दी है।

गहलोत और समर्थक विधायकों पर हो सकती है कार्रवाई

गहलोत समर्थक विधायकों के बर्ताव को अनुशासनहीनता माना जा रहा है। ये सभी पार्टी विधायक दल की बैठक में नहीं पहुंचे और उसी समय अपनी अलग बैठक की। मुश्किल अशोक गहलोत की भी बढ़ सकती है, क्योंकि कांग्रेस कार्य समिति के कुछ सदस्यों ने उनके खिलाफ पार्टी आलाकमान से शिकायत की है.

सचिन पायलट पहुंचे दिल्ली

सचिन पायलट ने सोमवार को ये बयान दिया था कि वो अभी दिल्ली नहीं जा रहे हैं और जयपुर में ही हैं। आलाकमान के फैसले के बाद ही वो फैसला करेंगे। ऐसे में मंगलवार को पायलट के दिल्ली जाने से सियासी गलियारों में बहस तेज हो गई है। राजस्थान में नए मुख्यमंत्री को लेकर सियासी बवाल मचा हुआ है। आलम यह है कि गहलोत गुट के नेता ने अजय माकन पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब कहा जा रहा है कि अशोक गहलोत के इस रुख के बाद से सोनिया गांधी खासी नाराज हैं।

Updated on:
27 Sept 2022 06:38 pm
Published on:
27 Sept 2022 06:23 pm
Also Read
View All
राजस्थान बाल अधिकार संरक्षण आयोग में नियुक्तियों का मामला: पहले के 200 आवेदनों पर अब तक फैसला नहीं, तीसरी बार आवेदन प्रक्रिया शुरू

पत्रिका प्री-बजट संवाद में वक्ता बोले… ‘मेट्रो विस्तार, नो-पार्किंग जोन, पब्लिक ट्रांसपोर्ट मजबूत करने और आधारभूत सुविधाओं की जरुरत’

सेना के जवानों के बच्चों को पढ़ाई में बड़ी राहत, शहीदों के परिवारों को पूरी फीस से छूट, नई पहल से मिलेगा सहारा

Rajasthan State Highway: राजस्थान के इस स्टेट हाईवे की बदल जाएगी सूरत, 30 करोड़ होंगे खर्च, जयपुर को बड़ा फायदा

पार्किंग पर पर्ची पॉलिसीः दर-दर अलग दर…हर जगह एक ही ठसका-यहां तो यही रेट लगेगी

अगली खबर