11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल गांधी बोले, राजस्थान में कोई कन्फ्यूजन नहीं, कभी कभी थोड़ा थोड़ा चलता हैं

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा हैं कि राजस्थान कांग्रेस में कोई अनिर्णय की स्थिति नहीं है। थोड़ा थोड़ा चलता है। हमारी पार्टी फासिस्टवादी नहीं है।
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rahul Singh

Dec 16, 2022

bharat jodo yatra in rajasthan : राहुल गांधी से मिले राजस्थान के नए प्रभारी रंधावा, भारत जोड़ो यात्रा में हुए शामिल

राहुल गांधी से मिले राजस्थान के नए प्रभारी रंधावा, भारत जोड़ो यात्रा में हुए शामिल

राहुल गांधी बोले, राजस्थान में कोई कन्फ्यूजन नहीं, कभी कभी थोड़ा थोड़ा चलता हैं


जयपुर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा हैं कि राजस्थान कांग्रेस में कोई अनिर्णय की स्थिति नहीं है। थोड़ा थोड़ा चलता है। हमारी पार्टी फासिस्टवादी नहीं है। राहुल गांधी ने आज जयपुर में मीडिया से बातचीत में ये बात कही। उन्होंने कहा कि ये हमारी पार्टी का स्टक्च्र है। कभी किसी कि यदि किसी के अलग विचार है तो हम उसे स्वीकार करते है। बस ज्यादा नुकसान नहीं होना चाहिए। ज्यादा होता है तो हम एक्शन भी लेते है।

कार्यकर्ता को सही जगह देनी हैं :
राहुल गांधी ने कहा कि यात्रा का सबसे अच्छा अनुभव राजस्थान का रहा है। हम डर और नफरत की राजनीति को मिटाना चाहते है। महंगाई और बेरोजगारी को दूर करने के लिए संघर्ष कर रहे है। मेरी राय हैं कि कांग्रेस पार्टी में मेन इश्यू हैं कि आम कार्यकर्ता जो है जो कार्यकर्ता सडक पर लडता है। उसे हमें जगह देनी है। राजस्थान ही नहीं जहां जहां यात्रा गई हैं, वहां का एक्सपीरियंस है कि हमारी पार्टी में लाखों कार्यकर्ता ही नहीं बल्कि आम नागरिक भी इससे प्यार करते है। केरल के बाद कर्नाटक और सभी जगह इमोशनल रेस्पांस है। राजस्थान में चिरंजीवी योजना के लिए लोग कहते हैं कि ये बहुत अच्छी योजना है। शहरी मनरेगा की बात करते है।

यह भी पढ़ें : दौसा से पदयात्रा कर राहुल गांधी पहुंचे जयपुर, शाम को अल्बर्ट हॉल पर रंगारंग कार्यक्रम में शामिल
कार्यकर्ता का अच्छा उपयोग किया तो कर देंगे क्लीन स्वीप :
राहुल गांधी ने कहा कि राजस्थान में बहुत अच्छा महसूस किया है। जो हमारे कार्यकर्ता का अच्छे से प्रयोग किया तो हम जीतेंगे। राहुल गांधी ने कहा कि हमने कार्यकर्ता की ताकत देखी है। यदि अच्छा उपयोग किया तो जीत होगी। कहीं कोई प्रॉब्लम नही है। हमने सही जगह दे दी तो क्लीन स्वीप कर देंगे। अभी तक यात्रा में 2800 किलोमीटर चले है। लोग एक दूसरे से प्यार करते है। नफरत तो उपर से फैलाई जा रही है। हमारी यात्रा को अच्छा रेस्पांस मिल रहा है।कांग्रेस पार्टी विचारधारा की लड़ाई लड़ती हैं। राहुल ने कहा कि बीजेपी और आरएसएस मुझे ओर कांग्रेस पार्टी के लिए मानहानि जैसी बात करती हैं। हम आने वाले समय से भाजपा को हराएंगे।

राजनेताओं और जनता के बीच दूरी :
राहुल गांधी ने कहा कि आज राजनेताओं ओर जनता के बीच दूरी पैदा हो गई हैं। पहले ऐसा नही था। राहुल ने कहा कि शायद मुझमें भी ऐसी दिक्कत थी।ये कोई फिजिकल दूरी नही बल्कि दर्द की दूरी है। हर पार्टी में अलग बदलाव भी होता है। कमियां भी रही हैं। मैने भी गलती भी की हैं। अब अपने डीएनए की तरह जा रहे है। जब कांग्रेस अपनी जड़ पकड़ लेगी तो फिर कोई उसे हरा नही सकेगा। इसमें थोड़ा समय लगेगा लेकिन हो जाएगा।