16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहुल गांधी का तिजारा दौरा हुआ रद्द, कांग्रेस नेतृत्व संगम शिविर के प्रतिभागियों से होना था संवाद

स्वास्थ्य कारणों के चलते रद्द किया गया अचानक दौरा, दोपहर 2:30 बजे होगा 10 दिवसीय संगम नेतृत्व संगम शिविर का समापन, देशभर के 50 प्रतिभागी ले रहे हैं शिविर में प्रशिक्षण

2 min read
Google source verification
rahul gandhi

rahul gandhi

जयपुर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का आज प्रस्तावित तिजारा दौरा स्वास्थ्य कारणों के चलते रद्द कर दिया गया है। बताया जाता है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद राहुल गांधी ने अपना प्रस्तावित तिजारा दौरा रद्द कर दिया है। तिजारा कस्बे के जैन मंदिर में चल रहे कांग्रेस के नेतृत्व संगम शिविर का आज समापन होना है।

समापन समारोह को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तिजारा पहुंचकर प्रतिभागियों के साथ संवाद करने वाले थे। राहुल गांधी के साथ अलवर के पूर्व सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह सहित कई अन्य नेताओं को भी नेतृत्व संगम शिविर में आना था। पहुंचेंगे । नेतृत्व संगम शिविर में देश भर से 50 कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यकर्ता प्रशिक्षण ले रहे हैं। राजस्थान से 3 प्रतिभागी इस शिविर में शामिल हैं, प्रदेश कांग्रेस के सचिव जसवंत गुर्जर सहित वाले नेता इस शिविर में शामिल है।

देश भर से 50 कांग्रेस कार्यकर्ता ले रहे प्रशिक्षण

अलवर के तिजारा के जैन मंदिर में चल रहे हैं नेतृत्व संगम शिविर में देश भर से 50 कांग्रेसी कार्यकर्ता प्रशिक्षण ले रहे हैं। राजस्थान से 3 प्रतिभागी इस शिविर में शामिल हैं, प्रदेश कांग्रेस के सचिव जसवंत गुर्जर सहित वाले नेता इस शिविर में शामिल है।

साथ ही राहुल गांधी देश के ज्वलंत मुद्दों और कांग्रेस की रीति नीति कल्चर और इतिहास को लेकर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। दोपहर 2:30 बजे राहुल गांधी सड़क मार्ग से ही तिजारा से दिल्ली लौट जाएंगे।

जैन मंदिर के आसपास किए गए थे सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त

इधर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के तिजारा दौरे को देखते हुए जैन मंदिर के आसपास सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त किए गए थे। सरकार ने पुलिस के आलाधिकारियों को भी तिजारा में तैनात किया है। अब राहुल गांधी का दौरा रद्द होने से प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है।

गहलोत-डोटासरा सोमवार को हुए थे शामिल

इससे पहले सोमवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी अजय माकन और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा तिजारा में चल रहे हैं नेतृत्व संगम शिविर में शामिल हुए थे और प्रतिभागियों के साथ संवाद भी दिया था। साथ ही प्रशिक्षण शिविर का भी अवलोकन करने के साथ ही जैन मंदिर के दर्शन भी किए थे।

वीडियो देखेः- Rahul Gandhi से पूछताछ को लेकर CM Ashok Gehlot का बड़ा बयान आया सामने