24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल-प्रियंका आज पहुंचेंगे जयपुर, शादी समारोह में होंगे शामिल

राहुल गांधी और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार को जयपुर पहुंचेंगे। दोनों निजी यात्रा पर आ रहे हैं।
less than 1 minute read
Google source verification

file photo

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार को जयपुर पहुंचेंगे। दोनों निजी यात्रा पर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि वे यहां शादी समारोह में शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी गुरुवार दोपहर करीब पौने बारह बजे जयपुर पहुंचेंगे। प्रियंका गांधी एक दिन पहले ही मंगलवार को रणथम्भौर पहुंच चुकी है।

उनके साथ पति रॉबर्ट वाडा, बेटा को रेहान और बेटी मिराया भी है। गुरुवार को सभी जयपुर पहुंचेंगे। यहां तीन दिन ठहरेंगे और शादी समारोह में शामिल होंगे। यह शादी प्रियंका के पुत्र रेहान के दोस्त की बताई जा रही है, समारोह शहर के एक पांच सितारा होटल में होगा।

वायनाड में मेहनत के बाद जयपुर

प्रियंका गांधी ने हाल में केरल की चर्चित वायनाड लोकसभा सीट पर खूब मेहनत की है। यह सीट राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। यहां पर हो रहे उपचुनाव में उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस ने टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा।

यह भी पढ़ें : केंद्र सरकार देगी सबसे बड़ी राहत, अब अपने आप ही भर जाएगा रिटर्न, जानिए कैसे

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग