
Railway Give Jobs Reservation Ex Agni veers And Benefits Age Relaxation
Railway Give 15 % Jobs Reservation Ex Agni veers And Benefits Age Relaxation: भारतीय रेलवे अब भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना और भारतीय नौसेना के अग्निवीरों को 15 प्रतिशत का आरक्षण देगा। रेल मंत्रालय से मिले आदेश के बाद भारतीय रेलवे बोर्ड ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया है। रेलवे के विभिन्न विभागो में गैर-राजपत्रित पदों पर यह आरक्षण दिया जाएगा। रेलवे ने 10 मई को ही यह आदेश उत्तर पश्चिम रेलवे सहित सभी रेलवे जोन के महाप्रबंधकों को भेज दिए हैं।
रेल मंत्रालय के जारी आदेश के अनुसार रेलवे में अग्निवीरों को लेवल एक में 10 और दो में पांच फीसदी का आरक्षण दिया जाएगा। लेबल 1 में गैंगमैन, ट्रैकमैन और पॉइंट्समैन जैसे पदों पर नौकरी दी जाएगी। इसे रेल भर्ती सेल भरेगा। लेवल 2 में कार्यालय से संबंधित टाइपिस्ट, जूनियर क्लर्क, अकाउंटेंट जैसे पदों पर नौकरी रहेगी। रेलवे भर्ती बोर्ड इसके लिए परीक्षा का आयोजन करेगा।
आयु में भी छूट
रेलवे ने अग्निवीरों को आयु में पांच साल की भी छूट देगा। इसके साथ ही शारीरिक दक्षता में भी छूट दी जाएगी। इतना ही कम आवेदन आने पर दूसरे आरक्षित वर्ग को मौका दिया जाएगा। रेलवे ने यह भी साफ किया है कि अग्निवीरों को लिखित परीक्षा पास करनी होगी। इससे पहले सीआरपीएफ, बीएसएफ और कई राज्यों की सरकारें आरक्षण और छूट का एलान कर चुकी हैं।
ये हैं अग्निवीर
रक्षा मंत्रालय ने देश की तीनों सेनाओं में अग्निपथ योजना लांच की है। इसके तहत चार साल के लिए युवाओं को भर्ती किया जाएगा। इन्हें अग्निवीर के नाम से जाना जाएगा। 4 साल बाद कुल भर्ती में से 25 फीसदी को सेना के स्थाई कैडर में लिया जाएगा बाकी को सेवानिवृत्त कर दिया जाएगा। इसके बाद यह देश की विभिन्न कार्यों के लिए नौकरी का आवेदन कर सकते हैं। सेना चार साल सेवा का प्रमाण पत्र भी जारी करेगी।
Published on:
12 May 2023 12:51 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
