
Railway Minister Ashwini Vaishnaw
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज शुक्रवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर के एक दिनी दौरे पर हैं। गोविंद देव जी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जयपुर जंक्शन के बाद गांधी नगर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस अवसर पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि जयपुर के यात्रियों की मांग पर अब वंदे भारत ट्रेन को गांधी नगर स्टेशन पर रोका जाएगा। इसके साथ ही जयपुर के सांगानेर रेलवे स्टेशन को भी अमृत भारत योजना के तहत शामिल कर लिया गया है। अब राजस्थान के कुल 84 रेलवे स्टेशन अमृत भारत योजना में शामिल किए गए हैं। अश्विनी वैष्णव ने कहा सांगानेर रेलवे स्टेशन का कायाकल्प होगा। बजट कितना होगा, क्या-क्या बदलाव होगा, सब कुछ में ही देखूंगा? सांगानेर स्टेशन को हेरिटेज लुक दिया जाएगा। इसका डिजाइन में पर्सनल ही देखूंगा। मास्टर प्लान अभी फाइनल नहीं हुआ।
जयपुर जंक्शन का भी किया निरीक्षण
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार सुबह 9 बजे जयपुर जंक्शन पहुंचे। जयपुर जंक्शन के गेट नंबर 2 पर चल रहे रि-डेवलपमेंट कार्य का निरीक्षण किया। फिर प्लेटफार्म नंबर 1 पर पहुंचकर जयपुर जंक्शन के मॉडल को देखा। इस मौके पर उनके साथ जयपुर सांसद रामचरण बोहरा और सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा भी साथ थे।
यह भी पढ़ें - Indian Railway : सूरतगढ़-अनूपगढ़-श्रीगंगानगर रेल मार्ग पर बंद रही 16 पैसेंजर रेल गाड़ियां, जानें ट्रेनों के नाम
सांगानेर स्टेशन के बदलाव के बारे में बताया
मीडिया से रूबरू होते समय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांगानेर स्टेशन पर कहाकि इस स्टेशन को अगले 50 वर्षों तक उपयोग के लिए बनाया जाएगा। अतिरिक्त प्लेटफार्म बनाकर गाड़ियों का ठहराव बढ़ाएंगे। इंडस्ट्रीयल हब के हिसाब से सुविधाएं जोड़ी जाएंगी। ROB फ्लाईओवर के जरिए प्लेटफार्म जोड़े जाएंगे।
UPA सरकार पर साधा निशाना
UPA सरकार पर निशाना साधते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा UPA कार्यकाल में 682 करोड़ रुपए का बजट मिलता था। अब राजस्थान के रेल विकास के लिए 9532 करोड़ बजट है। चीफ सेक्रेटरी और रेलवे अधिकारी हर महीने रिव्यू करेंगे।
यह भी पढ़ें - नए वर्ष में उदयपुर-असारवा रूट पर इलेक्ट्रिक इंजन से चलेगी ट्रेन
Updated on:
12 Jan 2024 01:08 pm
Published on:
12 Jan 2024 01:05 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
