डिवीजन लेवल पर कमांडेंट को संबंधित जोनल रेलवे के जीएम और डीआरएम के साथ बैरक के निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं। वहीं निरीक्षण से पहले सभी बैरकों का सर्वे करवाया जाएगा। सर्वे के दौरान बैरकों में कमियों और आवश्यकताओं की लिस्ट तैयार की जाएगी। अगर सर्वे में किसी बैरक की हालत ज्यादा खराब दिखेगी, तो उसे फिर से नया बनवाया जाएगा, जबकि इस रिपोर्ट पर आरपीएफ के डीजी, जीएम, डीआरएम आपस में बैठक के दौरान चर्चा करेंगे।