
बाड़मेर में बड़े दिनों बाद हुई बारिश, लोगों को लग रहा था कि गर्मी के मारे बहक गया है मानसून
जयपुर। पंजाब व हरियाणा क्षेत्र में बने चक्रवाती तंत्र के असर से आज सुबह प्रदेश में मौसम ने पलटा खाया और राजधानी समेत कई इलाको में मेघ मेहरबान हुए। राजधानी में आज मंगलवार को अलसुबह हुई झमाझम बारिश ने शहर को जमकर भिगोया। बारिश के पानी से सडक़े एक बार फिर से दरिया के रूप में नजर आई। बारिश से मौसम सुहावना हो गया वहीं उमस और गर्मी से शहरवासियों को राहत मिली। अलसुबह शुरू हुए बारिश के दौर से स्कूली बच्चे भीगते हुए स्कूल पहुंचे तो वहीं सुबह से छाई घनघोर घटाओं से शहर में मानों अंधेरा सा छा गया।
प्रदेश में सूखे बीत रहे सावन में आज सुबह झमाझम हुई बारिश से राजधानी के बाशिंदों के चेहरे खिल उठे। करीब दस दिन से शहर में रूके बारिश के दौर के बाद आज सुबह हुई बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया वहीं शहर की सडक़ों पर पानी का दरिया बह निकला। बारिश शुरू होने से पहले छाए अंधेरे के कारण वाहन चालकों को वाहनों की बत्तियां जलानी पड़ी। वहीं सुबह स्कूली बच्चे भी भीगते हुए स्कूल पहुंचे।
स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार शहर में अगले चौबीस घंटे में बादल छाए रहने व मेघगर्जन के साथ बारिश होने का अनुमान है। जयपुर कलक्ट्रेट पर आज सुबह 17 मिमी बारिश मापी गई वहीं आमेर 14,चाकसू 18 और सांगानेर एयरपोर्ट पर 2 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है।
राजधानी से सटे बस्सी में भी आज मंगलवार को जोरदार बारिश हुई। बारिश से इलाके में पानी ही पानी हो गया। सडक़े दरिया बन गई और खेतों में जल भराव हो गया।
करतारपुरा में धंसी सडक़, बारिश ने बढ़ा दी मुसीबत
करतारपुरा के विजयनगर-2 में सडक़ धंस गई। सडक़ धंसने से वहां खड़ी कार पर पलट गई, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों ने घटना की सूचना नगर निगम कंट्रोल रूम और स्थानीय पार्षद को दी। दिनभर के इंतजार के बाद निगम की टीम धंसी हुई सडक़ के चारों तरफ मिट्टी के कट्टे रखकर चली गई। निगम इस टूटी सडक़ की मरम्मत करता या गड्ढा भरता इससे पहले ही बरसात आ गई। गड्ढे में पानी भरने स्थिति खराब हो गई है। लोगों को इस सडक़ पर से गुजरने में ही डर लग रहा है।
Updated on:
14 Aug 2018 10:44 am
Published on:
14 Aug 2018 10:29 am
