
रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया
रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया। नाम तो सुना ही होगा। रसूख, रियासत और सियासत का वो हुक्काम जिसकी चौखट पर लखनऊ से लेकर दिल्ली तक के नेता हाजिरी लगाते हैं। जिसके एक इशारे पर उसके आसपास के तीन जिलों की सियासत के समीकरण बदलने लगते हैं। सरकार किसी भी पार्टी की हो लेकिन कुंडा से विधायक एकमात्र और एकछत्र वही हैं।
उत्तर प्रदेश के कई राजनीतिज्ञों और बाहुबलियों का समीकरण निर्धारित करने वाले राजा भैया का परिवारिक समीकरण पहली बार बदल गया है। वह अपनी पत्नी भानवी कुमारी सिंह से तलाक ले रहे हैं। 23 मई को इसमें सुनवाई हुई अब अगली सुनवाई 25 जुलाई को दिल्ली साकेत कोर्ट में होगी। किरदार और किस्सों को लेकर चर्चा में रहने वाले राजा भैया इस बार तलाक के कारण सुखियों में हैं।
रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का ताल्लुक राजस्थान के राजघरानों में भी है। वह पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के रिश्तेदार हैं। राजा भैया की रिश्तें में बहन निहारिका सिंह जूदेव की शादी सिंधिया घराने के वंशज केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंह की बुआ वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह से साल 2000 में हुई थी। दुष्यंत सिंह इस वक्त झालावाड़-बारां से लोकसभा सांसद हैं।
राजा भैया की तरह की तरह राजस्थान में भी कई राजघराने अलग अलग कारण से सुखियों में रहे हैं। संपत्ति विवाद इसमें एक बड़ा कारण रहा है...
जयपुर राजघराना
जयपुर राजघराना संपत्ति को लेकर चर्चा में रहा। बनीपार्क में मुकदमा हुआ। करीब 100 करोड़ की संपत्ति 20 करोड़ में बेचने का आरोप लगाया गया। करीब ढाई दशक बाद दिसंबर 2021 में उच्चतम न्यायालय की मध्यस्थता से विवाद समाप्त हुआ। जयपुर राजघराने में साल 1997 में जगत सिंह की मौत के बाद यह विवाद शुरू हुआ था।
भरतपुर राजघराना
भरतपुर राजपरिवार में पिता और पुत्र में ठनी हुई है। भरतपुर राजपरिवार सदस्य और पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह के बेटे अनिरुद्ध सिंह ने पिता के खिलाफ शिकायत की सुरक्षा मांगी थी। खुलेआम कई मौकों पर पिता का विरोध किया। दोनों के बीच तनातनी अभी भी जारी है। दरअसल कांग्रेस विधायक विश्वेंद्र सिंह का उनकी पत्नी दिव्या सिंह और बेटे अनिरुद्ध सिंह के साथ विवाद चला। इसके पीछे संपत्ति बड़ा कारण बन गई है।
मेवाड़ राजपरिवार
महाराणा प्रताप के वंशज और मेवाड़ राजघराने का विवाद भी सुर्खियां बन चुका है। नवंबर 2022 में भी यहां विवाद हुआ था। मेवाड़ राज परिवार के पूर्व सदस्य ने G 20 की शिखर सम्मेलन शेरपा बैठक को सिटी पैलेस में न कराने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखा था। मेवाड़ में 39 सालों से संपत्ति विवाद जारी है। यह सिटी पैलेस से जुड़ी अलग अलग प्रापर्टी को लेकर है। मेवाड़ राजपरिवार में भगवत सिंह के बेटे महेंद्र सिंह, अरविंद सिंह और बेटी योगेक्षरी के बीच संपत्तियों को लेकर विवाद चल रहा है।
Published on:
24 May 2023 01:06 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
