26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan AAP : पंजाब जीत का दिखने लगा असर, बढ़ने लगा ‘कुनबा’- कई लोग ले रहे सदस्यता, कांग्रेस-BJP में खलबली!

Rajasthan Aam Aadmi Party membership drive in full swing, latest news - राजस्थान में मिशन मोड पर दिखने लगी AAP, ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने पर फोकस, वरिष्ठ नेताओं ने संभाली कमान- ज़िलों के दौरे पर निकले, श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ में सैंकड़ों लोगों ने ग्रहण की सदस्यता, अब जयपुर में 'ताकत' दिखाकर होगा चुनावी शंखनाद

2 min read
Google source verification
Rajasthan Aam Aadmi Party membership drive in full swing, latest news

Rajasthan Aam Aadmi Party membership drive in full swing, latest news :

जयपुर।

पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत का असर राजस्थान में दिखने लगा है। 'मिशन 2023' के लिए आप पार्टी की प्रदेश ईकाई चुनावी मोड पर दिखाई देने लग गई है। इसका अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि प्रदेश सह प्रभारी खेमचंद और प्रदेश सचिव देवेंद्र शास्त्री सहित अन्य पदाधिकारी संगठन को मजबूती देने के लिए विभिन्न ज़िलों के दौरे पर निकले हुए हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाकर जोड़ा जा रहा है।

'आप' सदस्यता को लेकर उत्साह
दिल्ली और पंजाब के बाद अब आम आदमी पार्टी की नज़र राजस्थान में भी सरकार बनाने की है। इस कवायद में पार्टी का फोकस फिलहाल सदस्यता अभियान पर है। पंजाब में पार्टी की परफॉर्मेंस को भुनाकर यहां ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को संगठन के साथ जोड़ने की कोशिशें शुरू हो गई हैं। लोगों में भी पार्टी के साथ जुड़ने को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

'आप' का दामन थाम रहे लोग
आप पार्टी के राजस्थान में सक्रीय होने के साथ ही लोगों को अब कांग्रेस-भाजपा का विकल्प मिल गया है। यही वजह है कि आप पार्टी के साथ जुड़ने वाले लोगों की संख्या में भी अचानक से इज़ाफ़ा होने लगा है। इसी कड़ी में पिछले दो-तीन दिन में सैंकड़ों लोगों ने आप राजस्थान का दामन थामा है। खासकर श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ बेल्ट में कई लोगों ने आप पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

जयपुर में भी दिखेगी 'ताकत'
राजस्थान में आप पार्टी अपने चुनावी मिशन की औपचारिक शुरुआत राजधानी जयपुर से करने जा रही है। यहां 26 और 27 मार्च को जयपुर के बिड़ला सभागार में दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता 'विजयोत्सव' सम्मेलन के ज़रिये मिशन 2023 का शंखनाद किया जाएगा।

प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह की मौजूदगी में पंजाब में मिली जीत का जश्न भी मनाया जाएगा, साथ ही राजस्थान में चुनाव जीतने को लेकर रोडमैप भी तैयार किया जाएगा। इसी कार्यक्रम के दौरान पार्टी की कोशिश कई प्रमुख लोगों को सदस्यता ग्रहण करवाकर विरोधियों को ताकत दिलवाने की भी रहेगी।


कांग्रेस-भाजपा से परेशान जनता, आप विकल्प: खेमचंद
''आम आदमी पार्टी की रीति और नीतियों पर जनता का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। यही वजह है कि दिल्ली के बाद पंजाब में पार्टी पूरे दमखम के साथ जीतकर आई है। पार्टी की यह विजय यात्रा आगे भी जारी रहेगी और इसका असर राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव में भी नजर आएगा। पार्टी ने इसके लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। प्रदेश की जनता कांग्रेस और भाजपा दोनों से परेशान है और आम आदमी पार्टी इन दोनों पार्टियों के विकल्प के रूप में उभरी है।'' -- खेमचंद जागीरदार, प्रदेश सह प्रभारी, आम आदमी पार्टी