2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Agriculture News: 5 रुपए में मिट्टी की जांच सिर्फ दिखावा…कर दिए करोड़ों खर्च; इधर-उधर भटक रहे किसान

Rajasthan Agriculture News: प्रदेश में 5 रुपए में मिट्टी की जांच सिर्फ दिखावा साबित हो रहा है, क्योंकि 101 प्रयोगशालाओं में 45 तो बंद पड़ी हैं। वहीं 14 में आज तक पद ही स्वीकृत नहीं हुए हैं। इससे लाखों की मशीनें हो बेकार हो रही हैं।

2 min read
Google source verification

Rajasthan News: 5 रुपए में मिट्टी की जांच सिर्फ दिखावा बनकर रह गई है। करोड़ों रुपए खर्च कर मिट्टी जांच के लिए प्रयोगशालाएं तो खोल दी गई, लेकिन करीब आधी बंद पड़ी हैं। वहीं करीब 14 प्रयोगशालाएं ऐसी है, जहां आज तक पद ही स्वीकृत नहीं हुए हैं। ऐसे में लोग मिट्टी की जांच के लिए यहां वहां भटकने को मजबूर है। कृषि विभाग के अफसरों की मानें तो एक प्रयोगशाला शुरू करने में करीब 25 से 30 लाख रुपए का खर्चा आता हैं।

खेती-बाड़ी की उपज बढ़ाने के लिए लोग मिट्टी की जांच करवाते हैं। कम मात्रा में मिलने वाले पोषक तत्वों वाली खाद मिट्टी में डालकर उसे उपजाऊ बनाते हैं। जिला मुख्यालयों की 32 प्रयोगशालाओं के साथ वर्ष 2015-16 में खोली गई 55 में से सिर्फ 24 प्रयोगशालाएं ही चालू है। वहीं ब्लॉक स्तर पर खोली गईं 14 प्रयोगशालाओं में आज तक पद ही स्वीकृत नहीं हो पाए है। ये नई प्रयोगशालाएं भी बंद पड़ी है।

यहां बंद पड़ी प्रयोगशालाएं

बागीदौरा, सागवाड़ा, छबड़ा, सीसवाली, केशोरायपाटन, भवानीमंडी, अकलेरा, बालोतरा, फलोदी, कुम्हेर, डीग, बयाना, नदबई, बड़ौदामेव, बाड़ी, नीम का थाना, बाली, सोजत, रेवदर, गुलाबपुरा, गंगापुर, कोटड़ी, करणपुर, रायसिंहनगर, अनूपगढ़, धरियावद, खंडार, बेगूं, नोहर, भीनमाल, सूरतगढ़ की मिट्टी जांच प्रयोगशालाएं बंद पड़ी है।

यह भी पढ़ें : Sanchore Protest: बंद का दिखा असर, कई जगह चक्का जाम…स्कूलों पर जड़े ताले; सुखराम बिश्नोई की बिगड़ी तबियत

इन प्रयोगशालाओं के पद ही स्वीकृत नहीं

प्रतापगढ़, केकड़ी, दूनी, सांगोद, गुड़ामालानी, हिण्डौन, सांचौर, कुचामन, लाडनूं, श्रीमाधोपुर, लक्ष्मणगढ़, श्रीडूंगरगढ़, सांडवा, जैतारण की ब्लॉक स्तरीय प्रयोगशालाओं में आज तक पद ही स्वीकृत नहीं है। जानकारों की मानें तो पद स्वीकृति की फाइल वित्त विभाग के पास भेजी हुई है।

एक प्रयोगशाला में 6 कार्मिक जरूरी

मिट्टी जांच के लिए एक प्रयोगशाला में 6 कार्मिक होना जरूरी है। इसमें एक कृषि अनुसंधान अधिकारी, 2 सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी, एक-एक कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक, प्रयोगशाला सहायता व प्रयोगशाला उपस्थक होता है। लेकिन जिला मुख्यालयों को छोड़ कहीं भी इतने कार्मिक नहीं है। जिला मुख्यालयों की 32 प्रयोगशालाओं को छोड़कर 24 प्रयोगशालाओं में सिर्फ एक-एक कार्मिक ही लगे हुए हैं।

जल्द किया जाएगा शुरू

कृषि आयुक्त चिन्मयी गोपाल का कहना है कि मिट्टी जांच लैब बंद होने का मामला मेरी भी जानकारी में आया है। हम इसे दिखवा रहे है। जल्द ही इन्हें शुरू करवाया जाएगा।

यह भी पढ़ें : Rajasthan Politics: डोटासरा के टीम से इन नेताओं की होगी छुट्टी, फेरबदल को लेकर सामने आई ये जानकारी

Story Loader