8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Politics: डोटासरा के टीम से इन नेताओं की होगी छुट्टी, फेरबदल को लेकर सामने आई ये जानकारी

Rajasthan Politics: राजस्थान कांग्रेस कार्यकारिणी में बदलाव को लेकर फिलहाल ब्रेक लग गया है। बताया जा रहा अब विधानसभा उपचुनाव बाद ही फेरबदल होगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nirmal Pareek

•

Updated: 28 Sep 2024, 9:46 AM IST

Rajasthan Politics: राजस्थान कांग्रेस कार्यकारिणी में फेरबदल को लेकर चल रही कवायद पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। बताया जा रहा है कि प्रदेश कार्यकारिणी में बदलाव अब विधानसभा उपचुनाव के बाद ही होगा। उधर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 50 से ज्यादा निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाने को लेकर आलाकमान को सूची भेज दी है। इनमें सचिव के नाम ज्यादा है।

निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाया जाएगा

राजस्थान में विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान उम्मीदवार व अन्य बड़े नेताओं की सिफारिश पर प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर रंधावा ने कई नेताओं को प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल कर लिया था, लेकिन चुनाव के बाद इनमें से ज्यादातर पदाधिकारियों को निष्क्रिय बताते हुए प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने हटाने की बात कही थी।

यह भी पढ़ें : ‘मेरे बेटे का दोष नहीं, कोई नियम नहीं टूटे…’, बेटे की रील वायरल हुई तो डिप्टी CM बैरवा ने दी सफाई; अब उठे ये सवाल

जानिए कब होगा फेरबदल?

बताया जा रहा है कि काफी दिनों से चल रही मशक्कत के बाद 50 से ज्यादा निष्क्रिय पदाधिकारियों की सूची प्रदेश प्रभारी रंधावा को भेजी थी, लेकिन अभी तक इस सूची पर निर्णय नहीं हो सका है। अब पार्टी विधानसभा उपचुनाव को देखते हुए प्रदेश संगठन में कोई बदलाव करने के मूड़ में नहीं है। सूत्रों का कहना है कि प्रदेश संगठन में फेरबदल अब विधानसभा उप्रचुनाव के बाद होगा।

गौरतलब है कि हाल ही में प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने राजस्थान कांग्रेस कमेटी के अपने इंटरनल फीडबैक के आधार पर कुछ ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों व मण्डल कांग्रेस कमेटियों को भंग किया था। बताया जा रहा है ब्लॉक, मंडल, जिला अध्यक्षों व प्रभारी से मिले फीडबैक के आधार पर कमेटियों को भंग किया गया था।

यह भी पढ़ें : अप्पू घर मामले में पीड़ितों को जगी न्याय की आस, हाईकोर्ट ने JDA को किया तलब; मांगे ये दस्तावेज