14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RSMSSB: बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर, जानिए कितने पदों के लिए नई भर्ती को मिली है मंजूरी

जस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rakhi Hajela

Mar 01, 2023

RSMSSB: बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर, जानिए कितने पदों के लिए नई भर्ती को मिली है मंजूरी

RSMSSB: बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर, जानिए कितने पदों के लिए नई भर्ती को मिली है मंजूरी

जयपुर। राजस्थान एग्रीकल्चर सुपरवाइजर भर्ती 2023 का इंतजार कर रहे बेरोजगारों के लिए बहुत अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2023 के लिए 430 पदों के लिए नई भर्ती को मंजूरी दे दी है। इनमें गैर टीएसपी क्षेत्रों में 385 पदों और टीएसपी क्षेत्रों में 45 पदों के लिए राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक की नई भर्ती को मंजूरी दी गई है। अब जल्द ही इस वैकेंसी के लिए आवेदन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को भेजा जाएगा, जिसके बाद आवेदन शुरू होगा, उसके बाद राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।


राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके साथ ही इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले एससी, एसटी और ओबीसी उम्मीदवारों को भी सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।


राजस्थान एग्रीकल्चर सुपरवाइजर भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से एग्रीकल्चर में बीएससी और सीनियर सेकेंडरी परीक्षा 10वीं और 12वीं पास हो और इसके साथ ही उम्मीदवार को कृषि विषय का अच्छा ज्ञान होना चाहिए।


बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग