23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan By Election 2024: कांग्रेस का गठबंधन से इनकार, मजबूत तो परिवार में भी टिकट

Rajasthan By Election 2024: विधानसभा उप चुनाव, भाजपा-कांग्रेस में चुनावी रणनीति पर मंथन, कांग्रेस के बड़े नेताओं ने चुनावी रणनीति पर की चर्चा, भाजपा डैमेज कन्ट्रोल में जुटी, एक नेता को चार्टर प्लेन से जयपुर बुला कर सीएम ने की बातचीत
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 22 Oct 2024, 8:20 AM IST

Govind Singh Dotasara

Rajasthan By-Polls: लोकसभा की तर्ज पर विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस व अन्य दलों के साथ गठबंधन की अटकलों पर कांग्रेस ने विराम लगा दिया। वहीं परिवारवाद के आरोपों को लेकर स्पष्ट किया है कि परिवार में यदि कोई मजबूत है तो टिकट देने में कोई आपत्ति नहीं। कांग्रेस ने सभी सातों सीट पर उम्मीदवार उतारने को लेकर उम्मीदवारों के नाम पर मंथन किया। वहीं प्रदेश भाजपा ने टिकट वितरण के बाद विधानसभा क्षेत्रों में शुरू हुए विरोध को लेकर डैमेज कन्ट्रोल पर काम तेज कर दिया है। सलूंबर में विरोध दर्ज कराने वाले नरेन्द्र मीणा को चार्टर प्लेन से जयपुर बुलाकर मान-मनुहार की गई।

गठबंधन नहीं, सभी सीटों पर उतारेंगे उम्मीदवार : डोटासरा

प्रदेश कांग्रेस की ओर से उप चुनाव तैयारी और उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा को लेकर प्रदेश कॉर्डिनेशन कमेटी की बैठक बुलाई गई। बैठक के बाद प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि उप चुनाव में पार्टी गठबंधन नहीं करेगी। राज्य के नेता इसके पक्ष में नहीं है। प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि नेताओं के परिवार में मजबूत दावेदारों को टिकट देने में कोई हर्ज नहीं है।

इससे पहले प्रभारी रंधावा की अध्यक्षता में हुई बैठक में डोटासरा के अलावा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, एआईसीसी महासचिव जितेन्द्र सिंह, उपनेता प्रतिपक्ष रामकेश मीना और वरिष्ठ नेता सी.पी. जोशी के अलावा तीनों सह प्रभारी मौजूद रहे। सूत्रों के मुताबिक करीब दो घंटे चली बैठक में गठबंधन को लेकर काफी जद्दोजहद हुई। बताया जा रहा है कि एक बड़े नेता ने गठबंधन के लिए कहा, लेकिन अन्य के इनकार के बाद गठबंधन नहीं करने का निर्णय किया गया। वहीं परिवारवाद को लेकर कहा गया कि यदि कोई मजबूत है तो टिकट दी जा सकती है।

सातों सीटों पर नाम सौंपे

बैठक में उम्मीदवारों के नाम पर भी चर्चा हुई। कुछ सीटों पर नए चेहरे उतारने को लेकर चर्चा हुई। सात में से पांच सीटों दौसा, देवली-उनियारा, चौरासी, सलूंबर, और खींवसर पर नाम तय करने को लेकर मंथन हुआ। प्रभारी रंधावा ने कहा कि हमने सेंट्रल इलेक्शन कमेटी को सातों सीटों पर नाम सौंप दिए हैं। इधर, झुंझुंनूं में टिकट के एक दावेदार के समर्थकों ने कांग्रेस वॉर रूम के बाहर नारेबाजी की।

सलूम्बर: नरेन्द्र सीएम से मिले, दावा मान गए

टिकट वितरण के साथ भाजपा में शुरू हुई बगावत को नियंत्रित करने के लिए सीएम सहित बडे नेता सोमवार को सक्रिय हो गए हैं। सलूम्बर में बगावत पर उतरे नरेन्द्र मीणा की सोमवार को सीएम भजनलाल शर्मा से मुलाकात हुई। इसके बाद सीएमओ की ओर से बयान जारी कर दावा किया गया कि मीणा को मना लिया गया है। नरेंद्र की नाराजगी दूर करने के लिए उन्हें चार्टर प्लेन भेजकर जयपुर बुलाया गया था। मुलाकात के बाद सीएमओ की ओर से शाम एक फोटो जारी हुई, जिसमें सीएम के साथ नरेन्द्र मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं। नरेन्द्र ने पत्रिका से बातचीत में कहा कि मंगलवार को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। कार्यकर्ता जो कहेंगे वहीं करूंगा।

तीन सीटों पर विरोध जारी, आहूजा को आयोग का नोटिस

रामगढ़ विस में भाजपा के पूर्व प्रत्याशी जय आहूजा ने कहा है कि वह चुनाव लड़ेंगे। मंगलवार को इसके लिए बैठक करने जा रहे हैं। स्थानीय नेताओं ने उन्हें मनाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। समर्थकों के साथ बैठक करने पर उन्हें निर्वाचन विभाग ने नोटिस भी थमा दिया है। झुंझुनूं सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके बबलू चौधरी से खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा और पूर्व केन्द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी मिले और समझाने की कोशिश की,लेकिन बात नहीं बनी। यहां एक अन्य नेता ने भी भाजपा से बगावत कर दी है। देवली- उनियारा विस क्षेत्र में सोमवार को भी भाजपा प्रत्याशी के विरोध में दो युवक पानी की टंकी पर चढ़ गए।

यह भी पढ़ें- मान गए फूट-फूटकर रोने वाले BJP नेता नरेंद्र मीणा! CM भजनलाल से मुलाकात में क्या हुई बात? यहां जानें

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग