31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी ने आतंकी रोके, कांग्रेस पाक से आने वाले​ टिड्डी नहीं रोक पा रही : राठौड़

Rajasthan Assembly : राजेन्द्र राठौड़ ( Rajendra Rathore ) ने उठाया पाकिस्तान से आए टिड्डी दल का मामला ( Congress can not stop grasshoppers coming from Pakistan )
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 8 Jul 2019, 6:16 PM IST

jaipur

पीएम मोदी ने आतंकी रोके, कांग्रेस पाक से आने वाले​ टिड्डी नहीं रोक पा रही : राठौड़

सुनील सिंह सिसोदिया / जयपुर।rajasthan assembly में सोमवार को पाकिस्तान ( Pakistan ) से आए टिड्डी दल का मामला जोर—शोर से उठा। उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ( Rajendra Rathore ) ने तो टिड्डी दल पर सरकार को घेरा। उन्होंने सरकार पर व्यंग्य करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( PM Narendra Modi ) ने पाकिस्तान से आने वाले आतंकी ( Terrorist ) रोक दिए। अब राज्य की कांग्रेस सरकार टिड्डी को रोके।

राज्य की पाक सीमा से सटे 8 जिलों के किसान टिड्डी दल के हमले से परेशान हैं। पाक से आ रहे टिड्डी दलों के कारण फसलों रातों-रात चौपट हो रही हैं। उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, नारायण सिंह देवल सहित अन्य कुछ सदस्यों ने किसानों को टिड्टी हमले से हो रही परेशान का मामला शून्यकाल में उठाया। राठौड़ ने कहा कि पास सीमा से सटे करीब 3162 स्क्वायर किलोमीटर में फसलें नष्ट हो रही हैं। 26 साल बाद टिड्डी का हमला बड़े स्तर पर हुआ है। इससे पहले 1993 में इतनी तादाद में टिड्डी दल आया था। टिड्डी 1 किमी के दायरे में उड़ते हुए चलता है जो फसलों को नष्ट करता जाता है। रोजाना ये सैंकड़ों अण्डे देते हैं, जिससे स्थिति खराब होती जा रही है। राठौड़ ने कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पाकिस्तान से आने वाले आतंकी रोक दिए। अब राज्य की कांग्रेस सरकार टिड्डी को रोके।

जबाव में कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ( Lalchand Katariya ) ने कहा कि टिड्डी के हमले से सीमावर्ती जिलों के किसान परेशान दुखी हैं, यह बात सही है। लेकिन राज्य सरकार पल-पल की मॉनिटरिंग कर रही है। उपलब्ध संसाधनों के हिसाब से कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। जहां तक गाड़ी पहुंच रही है, वहां तक किसानों की मदद की जा रही है। राज्य और भारत सरकार के अधिकारी पड़ाव डाले हुए हैं। दवा के हवाई छिड़काव को लेकर भी बात चल रही है। सुरक्षा कारणों के अभी इजाजत नहीं मिली है। इजाजत मिलते ही हवाई छिड़काव शुरू होगा।