
Rajasthan Assembly Election 2023: आज जारी हो सकती है भाजपा प्रत्याशियों की तीसरी सूची
जयपुर। भाजपा प्रत्याशियों की तीसरी सूची का इंतजार गुरुवार को खत्म होने की संभावना है। सीईसी की बैठक में सभी 76 सीटों पर मंथन किया जा चुका है। ऐसे में पार्टी गुरुवार को एक सूची जारी कर सकती है। हालांकि कुछ सीटों पर अब भी पेंच फंसा हुआ है। इस वजह से इन्हें होल्ड पर रखा जा सकता है। दिल्ली में तीन दिन तक चले मंथन के बाद ज्यादातर सीटों पर प्रत्याशी चयन का काम पूरा हो गया है। करीब 60 सीटों पर मंथन पूरा हो चुका है। जबकि 16 सीटों पर नाम चयन नहीं हो पाया है। माना जा रहा है कि तीसरी सूची जारी होने के बाद एक बार फिर कोर ग्रुप इन सीटों पर मंथन करेगा। गौरतलब है कि भाजपा ने अब तक 124 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। अब भी 76 सीटों पर नाम घोषित होने हैं। नामांकन की अंतिम तिथि 6 नवंबर है। ऐसे में एक-दो दिन में सभी सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे।
हॉट सीटों पर भी चर्चा
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के सामने किसे उतारा जाए ? इसे लेकर भी सीईसी में चर्चा की गई। सीएम के सामने जेडीए के अध्यक्ष महेंद्र सिंह राठौड़ को मैदान में उतारा जा सकता है। वहीं सचिन पायलट के सामने अजित मेहता के टिकट देने की संभावना है।
कई होंगे रिपिट, कई नेताओं के टिकट कटेंगे
पार्टी की तीसरी सूची में कई नेताओं को रिपिट करने की तैयारी है, वहीं कई नेताओं के टिकट भी कटेंगे। जयपुर की हवामहल, सिविल लाइंस और किशनपोल सीट पर भी पार्टी चेहरे बदलने पर विचार कर रही है। हालांकि स्थानीय नेताओं के फीडबैक के आधार पर भी निर्णय किया जाएगा।
Published on:
02 Nov 2023 10:26 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
