17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Assembly Election 2023: भाजपा ने कांग्रेस को बताया रावण, लिखा-इस बार हम करेंगे खात्मा

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में चुनावी रणभेरी बजने के साथ ही भाजपा और कांग्रेस ने एक—दूसरे पर जुबानी वार तेज कर रखे हैं। इसी बीच भाजपा सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय है। विजयदशमी पर राजस्थान भाजपा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए कांग्रेस को रावण बताया है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Umesh Sharma

Oct 24, 2023

rajasthan_assembly_polls.jpg

Rajasthan Assembly Election 2023 राजस्थान में चुनावी रणभेरी बजने के साथ ही भाजपा और कांग्रेस ने एक—दूसरे पर जुबानी वार तेज कर रखे हैं। इसी बीच भाजपा सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय है। विजयदशमी पर राजस्थान भाजपा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए कांग्रेस को रावण बताया है। एक कार्टून के जरिए भाजपा ने रावण के दस सिर के माध्यम से कांग्रेस सरकार की खामियों को उजागर किया है। यहां टैग लाइन दी गई है 'सत्यमेव जयते! असत्य और अत्याचार हारेगा धनुष बाण से नहीं, जनमत के वार से।'

रावण के दस सिर लगाकर हर सिर पर कांग्रेस सरकार की नाकामियों को उजागर किया गया है। इसमें भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न, तुष्टिकरण गरीबी, अशिक्षा, महंगाई, बेरोजगारी, अपराध और पेपर लीक को अंकित किया गया है। मुख्य सिर पर रावण की लाइनें दिखाई जा रही है। इसमें लिखा गया है 'अरे 3 दिसंबर तक तो रुक जाते'। साथ ही नीचे लिखा गया है कि कांग्रेस रूपी रावण का इस बार हम करेंगे खात्मा।

राहुल गांधी को बताया था रावण

इससे पहले भाजपा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर राहुल गांधी का एक पोस्टर जारी किया और उन्हें नए जमाने का रावण बताया। पार्टी ने लिखा-नए जमाने का रावण यहां है। वे दुष्ट, धर्म और राम विरोधी हैं। उनका एकमात्र लक्ष्य देश को बर्बाद करना है। भाजपा की तरफ से जारी पोस्टर में राहुल के 7 सिर दिखाए गए थे। जिन पर लिखा था कि भारत खतरे में है। तस्वीर के ठीक नीचे बड़े अक्षरों में रावण लिखा हुआ है। इसके नीचे अंग्रेजी में A CONGRESS PARTY PRODUCTION डायरेक्टेड बाय जॉर्ज सोरोस भी लिखा गया था। इसे लेकर कांग्रेस ने विरोध-प्रदर्शन भी किए थे।

यह भी पढ़ें:-Election News : 100 साल पार के राजस्थान में सबसे ज्यादा, मिजोरम में सबसे कम मतदाता, जानिए : पांच राज्यों की स्थिति


बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग