जयपुर

Rajasthan Assembly Election 2023 : भाजपा का प्रदेश मीडिया सेंटर शुरू, जानिए यहां कैसे होगा काम

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने सिविल लाइंस के बंगला नंबर 16 में प्रदेश मीडिया सेंटर बनाया है। प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, मीडिया संयोजक अनील बलूनी और राष्ट्रीय प्रवक्ता एंव राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने सेंटर का उद्घाटन किया।

less than 1 minute read
Oct 22, 2023
Rajasthan Assembly Election 2023 : भाजपा का प्रदेश मीडिया सेंटर शुरू, जानिए यहां कैसे होगा काम

जयपुर। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने सिविल लाइंस के बंगला नंबर 16 में प्रदेश मीडिया सेंटर बनाया है। प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, मीडिया संयोजक अनील बलूनी और राष्ट्रीय प्रवक्ता एंव राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने सेंटर का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर सीपी जोशी ने कहा कि राजस्थान की जनता ने मन बनाया है कि 2023 में प्रदेश में कमल खिलाना है। जनता ने यह भी मन बनाया है जिस सरकार ने जनता के साथ छलावा किया। जो नारी शक्ति की रक्षा नहीं कर पाई, युवाओं के साथ धोखा किया। किसानों के साथ वादाखिलाफी की। उसे हटाना है। उन्होंने कहा कि पीएम के प्रति लोगों का विश्वास है। लेकिन कांग्रेस की नेता ने उनके खिलाफ झूठा बयान दिया है। जनता इनका असली चेहरा देख चुकी है। राजस्थान की जनता का विश्वास मोदी के प्रति है। आपको बता दें कि पार्टी के मीडिया से संबंधित सभी तरह के काम इसी जगह पर होंगे। सभी प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के नेताओं की प्रेस वार्ता भी यही होगी। साथ ही प्रदेशभर में मीडिया सेंटर से जुड़े लोगों को क्या काम करना है। किस तरह प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाना है कि इसे लेकर भी फैसले इसी जगह लिए जाएंगे। जल्द ही संभाग और जिला स्तर पर भी इस तरह के सेंटर खोले जाएंगे।

Also Read
View All

अगली खबर