3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan BJP का मिशन राजस्थान, ‘संकल्प पत्र’ पहुंचाएगा सत्ता तक, जानें क्या हो रही बड़ी कवायद

Rajasthan Assembly Election 2023 : भाजपा का मिशन राजस्थान, सत्ता में लौटने को लेकर फिर एक नया अभियानhttps://www.youtube.com/watch?v=TVV0E-CVWB4

less than 1 minute read
Google source verification
भाजपा के 5 घंटे की मैराथन बैठक में 40 प्रत्याशियों के नाम पर लगी मुहर

भाजपा के 5 घंटे की मैराथन बैठक में 40 प्रत्याशियों के नाम पर लगी मुहर

जयपुर।

राजस्थान भाजपा का एक नया चुनावी अभियान ‘आपणो राजस्थान- सुझाव आपका, संकल्प हमारा’ आज लॉन्च होने जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज दोपहर 1 बजे जयपुर के बिड़ला सभागार में एक कार्यक्रम से इस अभियान का शुभारंभ करेंगे। वे 51 रथों को हरी झंडी दिखाकर प्रदेश के अलग-अलग जगहों के लिए रवाना करेंगे।

20 दिन का है आउटरीच अभियान
प्रदेश भाजपा का ये अभियान 20 दिनों का है, जो आम जनता तक पहुंचने और पार्टी पक्ष में पैठ बनाने के मकसद से शुरू किया जा रहा है। इसमें मजदूर से लेकर, व्यापारी, उद्योगपति, रिक्षा चालक, प्रबुद्धजन और किसान सहित समाज के सभी वर्गों से सुझाव लिए जाएंगे।

रथ में रखी जा रही 'आकांक्षा पेटी'
जानकारी के अनुसार अभियान को लेकर रवाना हो रहे सभी 51 रथों में आकांक्षा पेटी रखी जा रही है, जिसमें लोग अपने लिखित सुझाव दे सकते हैं। जिला मुख्यालयों और तहसील स्तर पर जाकर ये रथ आमजन से भाजपा के संकल्प पत्र के संबंध में सुझाव लिए जाएंगे। वहीं इन रथों के साथ जिला संयोजक और संकल्प पत्र समिति के सह-संयोजक मौजूद रहेंगे।

'हाईटेक' माध्यम से भी लेंगे सुझाव
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक टोल फ्री नंबर और वेबसाइट भी जारी करेंगे। सुझाव के लिए ईमेल, व्हाटसएप्प, मैसेज के जरिये भी लोग अपने सुझाव भेज सकते हैं। इन सुझावों को एकत्रित करने के बाद इन्हें शामिल करते हुए संकल्प पत्र तैयार किया जाएगा।