26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Assembly Election 2023: टिकट मांग रहे कांग्रेस नेताओं के लिए गहलोत सरकार ने की ये ‘स्पेशल प्लानिंग’

Rajasthan Assembly Election 2023: विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रत्याशी चयन की कवायद में जुटी कांग्रेस टिकट वितरण से पहले असंतुष्ट नेताओं को राजनीतिक नियुक्तियों में एडजस्ट करना चाहती है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 8 Aug 2023, 11:35 AM IST

photo1691474567.jpeg

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क/जयपुर. Rajasthan Assembly Election 2023: विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रत्याशी चयन की कवायद में जुटी कांग्रेस टिकट वितरण से पहले असंतुष्ट नेताओं को राजनीतिक नियुक्तियों में एडजस्ट करना चाहती है। इसके लिए कांग्रेस सरकार की ओर से नवगठित 14 बोर्डों के साथ-साथ अन्य निगम-बोर्डों में विधानसभा चुनाव का टिकट मांग रहे नेताओं को नियुक्ति दी जाएगी, ताकि टिकट वितरण के दौरान नेताओं की बगावत नहीं झेलनी पड़े। सूत्रों की माने तो कांग्रेस में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में टिकट के लिए चार से पांच नेताओं की मजबूत दावेदारी है। ऐसे में पार्टी को आशंका है कि टिकट वितरण के बाद कई नेता बागी होकर चुनाव लड़ सकते हैं, जिसका खमियाजा पार्टी को उठाना पड़ सकता हैं।

22 जिलाध्यक्ष बीसूका के उपाध्यक्ष
हाल में कांग्रेस के नए 22 जिलाध्यक्षों को भी जिलों में 20 सूत्री कार्यक्रम का उपाध्यक्ष बनाकर राजनीतिक नियुक्ति दी गई है। अब जिला स्तर पर होने वाले प्रशासनिक बैठकों में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भी शामिल हो सकेंगे।
यह भी पढ़ें : CM Gehlot ने जारी की लिस्ट, जानिए कब और कहां मिलेगा आपका फ्री स्मार्टफोन


पिछली बार नुकसान
साल 2018 में विधानसभा चुनाव में बागी प्रत्याशियों के चलते कांग्रेस को 30 से 35 सीटों पर नुकसान उठाना पड़ा था, जहां कांग्रेस बहुमत से पीछे रह गई थी। एक दर्जन निर्दलीय विधायकों ने भी कांग्रेस को नुकसान पहुंचाया था। हालांकि यह निर्दलीय विधायक कांग्रेस पृष्ठभूमि से हैं।
यह भी पढ़ें : अब सड़कों पर नहीं दौड़ेगे ये वाहन, सरकार ने किया बैन

इन नवगठित बोर्डों में होंगी नियुक्तियां
महात्मा ज्योतिबा फुले, रजक कल्याण, वीर तेजाजी किसान कल्याण, स्वर्ण-रजत कला विकास, मेजर दलपत सिंह कल्याण, तेली-घाणी विकास, अवंति बाई लोधी, लव-कुश बोर्ड, श्रमण संस्कृति, निर्धनों के पुनर्वास, स्थापत्य कला, अहिल्या देवी होलकर और गुरु गोरखनाथ कल्याण बोर्ड।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग