7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023: जितेन्द्र सिंह बोले- कांग्रेस ने पांच साल काम किया, भाजपा जाति-धर्म व जुमलों के सहारे

Rajasthan Election: कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र सिंह के मुताबिक राजस्थान में कांग्रेस पांच साल के कामकाज के आधार पर वोट मांग रही है।

3 min read
Google source verification

जयपुर

image

Nupur Sharma

Nov 17, 2023

jitendra_singh_.jpg

Rajasthan Assembly Election 2023 : कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र सिंह के मुताबिक राजस्थान में कांग्रेस पांच साल के कामकाज के आधार पर वोट मांग रही है। गारंटी कार्यक्रमों के चलते हर राजस्थानी किसी न किसी रूप में लाभार्थी है। अब कांग्रेस सात गारंटी लेकर आई है। दूसरी तरफ पीएम मोदी की गारंटियां - हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख, पेट्रोल-डीजल के कम दाम, ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा - जुमला साबित हुई हैं। देशभर में भाजपा नेताओं की करनी पर ईडी-आइटी आंखें मूंदे हैं, जबकि कांग्रेस को टारगेट किया जा रहा है। इसके बावजूद राजस्थान में कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है। प्रस्तुत हैं राजस्थान चुनाव को लेकर शादाब अहमद की उनसे हुई बातचीत के मुख्य अंश...

यह भी पढ़ें : राजस्थान चुनाव 2023: भाजपा ने निर्वाचन विभाग से कांग्रेस और श्रम आयुक्त की शिकायत

Q कांग्रेस की सरकार बनती है तो कौन बनेगा मुख्यमंत्री?
हमारी पार्टी में लोकतांत्रिक तरीके से मुख्यमंत्री चुनते हैं। जबकि भाजपा में सबसे कमजोर विधायक और केंद्रीय नेतृत्व के चाटुकार व उनके इशारे पर चलने वाले को मुख्यमंत्री बनाया जाता है। कांग्रेस व भाजपा में यह सबसे बड़ा फर्क है।

Q अब चुनाव प्रचार चरम पर है, कैसा माहौल देखते हैं आप?
कांग्रेस ने जहां भी सरकार बनाई, वहां वादों को पूरा कर दिखाया। जनता ने कांग्रेस पर विश्वास किया है, यही वजह है कि हम अब सात गारंटी लेकर आए हैं। दूसरी तरफ भाजपा जाति-धर्म व जुमलों के सहारे वोट मांग रही है। आज कांग्रेस का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान चुनाव 2023: चाचा-भतीजी आमने-सामने, कांग्रेस के बागी ने बनाया त्रिकोणीय मुकाबला, पढ़िए पूरी खबर

Q कांग्रेस की गारंटी के सामने मोदी गारंटी है, कितनी चुनौती मानते हैं?
पीएम मोदी व भाजपा की गारंटियों का हश्र जनता देख चुकी है। मोदी ने ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना बनाने को लेकर दो बार गारंटी दी। हुआ क्या, सभी को पता है। अब देश-प्रदेश की जनता का मोदी और भाजपा पर विश्वास नहीं है। वे कुछ भी बोल सकते हैं।

Q कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर के बेटे का वीडियो वायरल हो रहा है, राजनीति हो रही है। क्या कहेंगे?
चुनाव के समय जब भाजपा बौखला जाती है ईडी-सीबीआइ को आगे किया जाता है। यह हमने चुनाव के दौरान राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक में सभी जगह देखा है। हर जगह कांग्रेस नेताओं को टारगेट किया गया है। जबकि भाजपा के नेता देशभर में पता नहीं क्या-क्या कर रहे हैं, जिन पर इन एजेंसिंयों ने आंखें मूंद रखी हैं। जितनी भी केंद्रीय एजेंसियां हैं, वे भाजपा कार्यकर्ता की तरह काम कर रही हैं। इन एजेंसियों की विश्वसनीयता समाप्त हो चुकी है।

Q अलवर के सांसद महंत बालकनाथ ने चुनाव को भारत-पाकिस्तान का मैच बताया। इससे पहले संदीप दायमा विवादित टिप्पणी कर चुके हैं...
भाजपा के पास न तो विकास का कोई एजेंडा है और न ही देश-प्रदेश के लिए कोई विजन। यह पार्टी सिर्फ धर्म और जाति के नाम पर चुनाव लड़ती है। हमने देखा संदीप दायमा के भाषण के समय उत्तर प्रदेश के सीएम आदित्यनाथ व बालकनाथ ताली बजा रहे थे। इनका एजेंडा ही धर्म के नाम पर वोट मांगना है। अब जनता के सामने इनका चेहरा सामने आ चुका है। जनता बहकने वाली नहीं है।

Q भाजपा के साथ कांग्रेस में भी बड़ी संख्या में बागी खड़े हुए हैं। कितना नुकसान पहुंचा सकते हैं?
हमारे परिवार के ज्यादातर नेता मान गए और चुनाव से पीछे हट गए हैं। कुछ नेता हैं जिनको टिकट नहीं मिल पाया और वे चुनाव में खड़े हो गए हैं। आज पार्टी में जो भी है, उसकी पहचान कांग्रेस पार्टी से है। मैं भी आज कांग्रेस की वजह से हूं। जो भी परिवार के बाहर जाता है तो उसका असर ज्यादा नहीं होता है। इसलिए किसी को गलतफहमी नहीं होनी चाहिए।

Q कांग्रेस कितनी सीट जीत सकती है?
मैं ज्योतिषी नहीं हूं, इसलिए संख्या का आकलन कभी नहीं करता। हालांकि पार्टी का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहने वाला है। आसानी के साथ बहुमत हासिल कर सरकार बना लेंगे।