25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Assembly Election 2023: प्रियंका गांधी के दौरे पर राज्यवर्धन के 12 सवाल, क्या जवाब देगी कांग्रेस

भाजपा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के राजस्थान दौरे पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने महिला दुष्कर्म सहित कई मसलों को लेकर 12 सवाल दागे हैं।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Umesh Sharma

Oct 25, 2023

Rajasthan Assembly Election 2023: प्रियंका गांधी के दौरे पर राज्यवर्धन के 12 सवाल, क्या जवाब देगी कांग्रेस

Rajasthan Assembly Election 2023: प्रियंका गांधी के दौरे पर राज्यवर्धन के 12 सवाल, क्या जवाब देगी कांग्रेस

जयपुर। भाजपा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के राजस्थान दौरे पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने महिला दुष्कर्म सहित कई मसलों को लेकर 12 सवाल दागे हैं। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी गिद्ध की राजनीति करती हैं। इसके बाद भी राजस्थान में 35 हजार से ज्यादा दुष्कर्म के मामले हुए उन पर उनकी नजर क्यों नहीं पड़ी ? प्रियंका एक भी ऐसा मामला बता दें, जिसमें वह दुष्कर्म पीड़िता से जाकर मिली हों ? उनकी गिद्ध की राजनीति राजस्थान में आकर क्यों फेल हो जाती है।
राठौड़ ने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा मुख्य परिवार से है। उनके परिवार के निर्देशों पर ही पार्टी चलती है। इन्होंने नारा दिया था लड़की हूं लड़ सकती हूं। राजस्थान की जनता पूछना चाहती है कि आखिर उनकी पैनी नजर यहां के मामलों पर क्यों नहीं पड़ी। राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में 350 किसानों ने आत्महत्या की, लेकिन कांग्रेस सरकार उनको किसान नहीं मानती। 19 हजार 422 किसानों की जमीन नीलाम हुई है, लेकिन प्रियंका गांधी की नजर क्यों नहीं पड़ी। क्योंकि उनके भाई ने 10 दिन में कर्जमाफी का वादा किया था, लेकिन आज 1700 दिन बाद भीकर्ज माफ नहीं हुआ। उनको किसानों से माफी मांगनी चाहिए।

यह भी पढ़ें-एक महीने तक छोटी काशी में चलेगी धर्म की बयार, कार्तिक के पवित्र महीने की शुरुआत 28 से

सीरिया जैसी घिनौनी हत्याएं हो रही है राजस्थान में

भरतपुर में ट्रैक्टर से कुचलने के मामले पर राज्यवर्धन ने कहा कि हर संभाग से इस तरह की घिनौनी हत्याओं की खबरें आती है। या तो सीरिया में ऐसी हत्या हो रही थीं या राजस्थान में हो रही हैं। उन्होंने इस तरह के कार्य में लिप्त लोगों को चेतावनी दी है कि वह 3 दिसंबर से पहले यहां से निकल जाए नहीं तो हमारी सरकार आने के बाद उन्हें नहीं निकलने देंगे।

प्रियंका बताएं, भ्रष्टाचार की लाइन कहां-कहां जा रही है

उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं में राजनीतिक नियुक्तियां हुई। बाबूलाल कटारा जैसे लोग खुद पेपर लीक करके पैसे ले रहे हैं। प्रियंका गांधी बताएं वो पैसे किस—किस के पास जा रहे हैं। आखिरी भ्रष्टाचार की लाइन कहां-कहां जा रही है। उन्होंने यह भी पूछा कि कितने बेरोजगार युवाओं को भत्ता दिया गया। राजस्थान में जो लूट हो रही है उससे कैसे प्रदेश को बचाएंगी।