
जयपुर.Rajasthan Assembly Election 2023 : विधानसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। मुकाबलेबाज फिर बाहें फड़फड़ा रहे हैं। हाल ही पूर्व केंद्रीय मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष रह चुके भाजपा के दिग्गज नेता ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान करके भाजपा को सकते में डाल दिया है। सरकार में निर्दलीय और बसपा विधायकों का समर्थन लेने के बाद कांग्रेस भी ऐसे विधायकों को टिकट देने के दबाव में है। पिछले चुनाव में कांग्रेस-भाजपा में कई दिग्गज नेताओं को टिकट नहीं मिले थे और उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में ताल ठोकी थी। पिछले चुनाव में निर्दलीय मैदान में उतरकर 15 हजार से अधिक मत लेने वाले अनेक प्रत्याशी कांग्रेस और भाजपा के सम्पर्क में हैं। रोचक तथ्य ये है कि पिछली बार पांच साल सरकार में मंत्री रहे हेमसिंह भड़ाना और धनसिंह रावत टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय मैदान में कूद पड़े थे, ये बात अलग है कि दोनों को हार का सामना करना पड़ा। जहां निर्दलीय उनका खेल बिगाड़ सकते हैं, वहां अब दोनों दल तोड़ खोजने में जुटे हैं।
8 सीटों पर 20 से ज्यादा प्रत्याशी चुनाव लड़े
नए राजनीतिक दल और निर्दलीय प्रत्याशियों की संख्या हर चुनाव में बढ़ रही है। विधानसभा चुनाव 2018 में तीन विधानसभा सीटों पर चार-चार प्रत्याशी, 5 सीटों पर 11-11 प्रत्याशी और 82 सीटों पर 6 से 10 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था। वहीं, 70 सीटों पर 11 से 15 प्रत्याशी मैदान रहे। इनमें सबसे ज्यादा निर्दलीय प्रत्याशी हैं। 34 सीटें ऐसी थी जिनमें 15 से ज्यादा प्रत्याशी मैदान में थे। वहीं, 8 सीटों पर 20 से भी ज्यादा प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा। राज्य की 200 विधानसभा सीटों पर कुल 2294 प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाया था।
पिछले चुनाव में मिले33,76,675 वोट
पिछले चुनाव में 13 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी जीते थे। राज्य में दो बार बनी कांग्रेस की सरकार में निर्दलीयों का भी समर्थन प्राप्त रहा। प्रदेश में 840 निर्दलीय प्रत्याशियों ने 33 लाख, 76 हजार, 675 मत हासिल किए थे। इस तरह निर्दलीय को कुल 9.59 प्रतिशत मत मिले। इससे पहले 2013 में 7 निर्दलीय, 2008 में 14 और 2003 में 13 निर्दलीय प्रत्याशियों ने चुनाव जीता।
अधिक प्रत्याशी वाली सीटें
किशनपोल 46
आदर्श नगर 31
सांगानेर 29
मालवीय नगर 22
गंगानगर 22
बीकानेर ईस्ट 22
मुंडावर 22
विद्याधर नगर 21
2018 में ये 13 निर्दलीय प्रत्याशी जीते
विधानसभा - विजयी निर्दलीय - पराजित प्रत्याशी - अंतर
किशनगढ़ -सुरेश टांक- विकास चौधरी, भाजपा 17452
बहरोड़- बलजीत यादव- रामचंद्र यादव, कांग्रेस 3836
थानागाजी - कांतिप्रसाद - हेम सिंह, निर्दलीय 29350
कुशलगढ़- रमीला खराड़िया- भीमा भाई, भाजपा 18950
महवा - ओमप्रकाश हुड़ला - राजेन्द्र, भाजपा 9985
गंगानगर - राजकुमार गौड़ - अशोक चांडक, कांग्रेस 9180
शाहपुरा - अलोक बेनीवाल- मनीष यादव, कांग्रेस 3855
दूदू - बाबूलाल नागर - डॉ. प्रेमचंद बैरवा, भाजपा 14779
बस्सी- लक्ष्मण मीना - कन्हैयालाल, भाजपा 42764
मारवाड़ जंक्शन- खुशवीर सिंह - केसाराम चौधरी, भाजपा 251
गंगापुर सिटी - रामकेश - मानसिंह गुर्जर, भाजपा 10066
खंडेला - महादेव सिंह - बंशीधर बाजिया, भाजपा 4348
सिरोही- संयम लोढ़ा - ओटाराम देवासी, भाजपा 10253
Published on:
25 Sept 2023 11:19 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
