
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन से ऐन पहले तक राजनीतिक दलों की सूचियां जारी होती रहीं। कुछ दलों की तो देर रात तक तो कुछ की अल सुबह तक सूचियां जारी होती रहीं। आखिरी समय तक सूचियां जारी होना इन दलों के बीच किसी मुकाबले की तरह दिख रहा था।
बसपा-आरएलपी ने मारी बाज़ी
उम्मीदवारों की सूची जारी करने के मामले में बहुजन समाज पार्ट (बसपा) और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) अव्वल रहे। इन दोनों ही पार्टियों ने अब तक उम्मीदवारों की 10-10 सूचियां जारी की हैं। जबकि कांग्रेस और भाजपा 7-7 सूचियां जारी कर इस दौड़ में पीछे रहीं।
आधी रात बाद जारी हुई सूचियां
बसपा और आरएलपी की आखिरी सूची रविवार-सोमवार दरम्यानी आधी रात बाद जारी हुईं। बसपा की 10वीं सूची देर रात लगभग डेढ़ बजे जारी हुई। इसमें 26 नामों का ऐलान किया गया।
इधर आरएलपी की अब तक जारी हुई सूचियों में से ज़्यादातर आधी रात बार जारी हुई हैं। 10वीं और आखिरी सूची भी नामांकन के आखिरी दिन आज सुबह-सुबह लगभग साढ़े 5 बजे जारी हुई। इसमें 5 उम्मीदवार घोषित किए गए।
बराबरी पर रहे कांग्रेस-भाजपा
उम्मीदवारों की सूचियां जारी करने की दौड़ में कांग्रेस और भाजपा बराबरी पर रहे। मुकाबले की शुरुआत सबसे पहले भाजपा ने पहली सूची जारी करने की थी। इसके बाद सभी उम्मीदवार घोषित होते-होते कांग्रेस ने भी भाजपा की बराबरी हासिल कर ली। दोनों दलों ने उम्मीदवारों की 7-7 सूचियां जारी की हैं।
5 सूची पर सिमटी आप पार्टी
सूचियां जारी करने की दौड़ में आम आदमी पार्टी सबसे पीछे रही। आप ने आखिरी समय तक कुल पांच सूचियां जारी की। आखिरी और पांचवीं सूची सिर्फ दो नामों की रही जो आज सुबह साढ़े 9 बजे जारी हुई।
Published on:
06 Nov 2023 10:32 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
