27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lok Sabha Election 2024 : राजस्थान BJP के संगठन महामंत्री नहीं, प्रदेश प्रभारी-अध्यक्ष भी चुनावी दौड़ में, किससे करें ‘मन की बात’?

Lok Sabha Election 2024 : प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह और प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी लोकसभा चुनाव लड़ने की दावेदारी पेश कर रहे हैं। ऐसे में अब कौन चुनावी गतिविधियों का समन्वय करेगा?

2 min read
Google source verification
bjp.jpg

,,

Lok Sabha Election 2024 : जयपुर। प्रदेश भाजपा में इन दिनों एक चर्चा जोरों पर है। वो यह है कि आखिर अब किसके पास जाकर अपनी बात रखें? प्रदेश संगठन महामंत्री का पद खाली है। प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह और प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी लोकसभा चुनाव लड़ने की दावेदारी पेश कर रहे हैं। ऐसे में अब कौन चुनावी गतिविधियों का समन्वय करेगा?

प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह लम्बे समय से राजस्थान की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वे मथुरा लोकसभा क्षेत्र से सांसद का चुनाव लड़ने की दावेदारी कर रहे हैं। इस वजह से उन्होंने सांगठनिक गतिविधियों और कोर कमेटियों की बैठक से दूरी बना ली है। प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी खुद चित्तौड़गढ़ से सांसद हैं और फिर से चुनाव लड़ना चाहते हैं।

भाजपा ने विजया राहटकर को प्रदेश सह प्रभारी बनाया है और वे ही सभी कामों को देख रही हैं। यदि चुनाव में पार्टी ने अरुण सिंह को टिकट दे दिया और नया प्रदेश प्रभारी नहीं मिला तो फिर भाजपा में समन्वय का सारा काम सह प्रभारी के जिम्मे आ जाएगा।

भाजपा प्रदेश महामंत्री के दो पद भी रिक्त चल रहे हैं। इसमें एक सबसे महत्वपूर्ण पद प्रदेश महामंत्री (कार्यालय) का भी है। विधानसभा चुनाव से पहले तक यह जिम्मेदारी वर्तमान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पास थी। इसी तरह एक अन्य प्रदेश महामंत्री दिया कुमारी थीं। वह भी अब उप मुख्यमंत्री बन चुकी हैं। ऐसे में महामंत्री के दो पद भी रिक्त ही चल रहे हैं।

इधर, लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही बागी नेता सक्रिय हो गए हैं। भाजपा भी ऐसे कुछ नेताओं को वापस जोड़ने की तैयारी में है, जिन्हें विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी से निष्कासित कर दिया था। इनमें उन नेताओं पर नजर है जो लोकसभा चुनाव में पार्टी के लिए बेहतर साबित हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक इनमें मुख्य रूप से मेवाड़, शेखावाटी, पूर्वी राजस्थान के नेता शामिल हैं। पार्टी के ही विश्वनीय कार्यकर्ता-नेता ऐसे निष्कासित नेताओं से संपर्क में भी हैं। उधर, दूसरे राजनीतिक दल से भी कई नेता जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए जयपुर के ही एक नेता भी सक्रिय हैं।