
जयपुर।
पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम आने के बाद उपजे हिंसा के हालातों के विरोध में आज भाजपा ने देश भर में विरोध-प्रदर्शन कर अपना 'आक्रोश' जताया। केंद्रीय संगठन के आह्वान पर प्रदेश संगठन भी विभिन्न जिला मुख्यलायों पर विरोध-प्रदर्शन में उतरी। प्रदेश नेतृत्व की ओर से मिले निर्देश के बाद जयपुर सहित सभी मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर विरोध ज़ाहिर किया।
केंद्रीय और प्रदेश संगठन की ओर से मिले निर्देशों के तहत कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूरा ख्याल रखा। मंडल स्तर पर हुए विरोध-प्रदर्शन के दौरान प्रत्येक मंडल पर 20 कार्यकर्ता ही शामिल हुए।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम के बाद टीएमसी के अराजक तत्वों द्वारा भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ हिंसा, आगजनी और हत्या की घटनाएं अत्यधिक चिंतनीय है। यह एक विकृत लोकतंत्र का उदाहरण है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने ऐसे आतंक के माहौल के खिलाफ मंडल स्तर पर अपना विरोध प्रकट किया है। जयपुर सहित सभी मंडलों पर भाजपा कार्यकर्ता काली पट्टी बांधकर अपना विरोध जाहिर किया गया है।
Published on:
05 May 2021 01:25 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
