
Rajasthan Bjp New President नियुक्त किए गए चित्तौड़गढ़ से सांसद सीपी जोशी आज विधि विधान के साथ प्रदेश भाजपा मुख्यालय में अपना पदभार ग्रहण करेंगे। सुबह 11:30 बजे से बीजेपी कार्यालय में पदभार ग्रहण समारोह आयोजित होगा इसमें निवर्तमान अध्यक्ष सतीश पूनिया, पार्टी के संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, सांसद दीया कुमारी, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, घनश्याम तिवाड़ी सहित कई केंद्रीय मंत्री भी पदभार ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पदभार ग्रहण समारोह में वर्चुअल शामिल होंगी।
मार्ग कई जगह सीपी जोशी का भव्य स्वागत
सांसद सीपी जोशी आज सुबह 7 जे दिल्ली से जयपुर के लिए के लिए सड़क मार्ग से रवाना हुए जहां पर शाहजहांपुर बॉर्डर पर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। उसके बाद बहरोड और कोटपूतली में भी उनका स्वागत किया गया।
सांसद सीपी जोशी का शाहपुरा, पावटा, मनोहरपुर, जयपुर शहर में भी एक दर्जन स्थानों पर स्वागत होगा। इसके बाद सीपी जोशी सुबह 11:30 बजे बीजेपी मुख्यालय पहुंचेंगे जहां पर पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत किया जाएगा और फिर उनके सम्मान में पार्टी के नेताओं के संबोधन भी होंगे। इससे पहले सांसद सीपी जोशी कई धार्मिक स्थलों में ही पूजा-अर्चना करेंगे। उसके बाद बीजेपी कार्यालय में संत समाज से आशीर्वाद लेंगे और पदभार ग्रहण करेंगे।
हजारों की तादाद में समर्थक पहुंचेंगे जयपुर
वहीं मेवाड़ अंचल के चित्तौड़गढ़ और उदयपुर जिले से हजारों की तादाद में उनके समर्थक जयपुर पहुंचेंगे। माना जा रहा है कि सांसद सीपी जोशी समर्थकों की ओर से पदभार ग्रहण के दौरान शक्ति प्रदर्शन भी किया जाएगा।
लगातार दूसरी बार चित्तौड़गढ़ से लोकसभा सांसद
सीपी जोशी चित्तौड़गढ़ से लगातार दूसरी बार लोकसभा के सांसद चुने गए हैं । उन्होंने 2014 में कांग्रेस की दिग्गज नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास को चुनाव हराया था। उसके बाद 2019 में सांसद चुने गए थे। इससे पहले सांसद सीपी जोशी भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष रहे हैं।
बीजेपी के सभी धड़ों के नेताओं से अच्छे संबंध
वहीं सांसद सीपी जोशी के पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित बीजेपी के अन्य धड़ों के नेताओं से भी अच्छे संबंध हैं, यही वजह है कि सीपी जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में सभी दलों के नेताओं का आमंत्रित किया गया है। गौरतलब है कि पार्टी हाईकमान ने सतीश पूनिया को हटाकर सीपी जोशी को प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
पार्टी हाईकमान की इस कवायद को ब्राह्मण मतदाताओं को साधने के तौर पर देखा जा रहा है। दिलचस्प बात तो यह है कि प्रदेश भाजपा के अब तक 15 अध्यक्ष रहे हैं जिनमें से 7 ब्राह्मण अध्यक्ष रहे हैं, उनमें हरिशंकर भाभड़ा, भंवर लाल शर्मा, ललित किशोर चतुर्वेदी, महेश शर्मा, रघुवीर कौशल और अरुण चतुर्वेदी प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष रहे हैं।
वीडियो देखेंः- CP Joshi को बनाया गया राजस्थान BJP का नया प्रदेश अध्यक्ष | Rajasthan BJP state president MP CP Joshi
Updated on:
27 Mar 2023 10:22 am
Published on:
27 Mar 2023 10:13 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
पांच गोलियों से छलनी शरीर, फिर भी दुश्मन मेजर की काटी गर्दन, जानिए राजस्थान के 6 वीर सपूतों की कहानी

