17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोकसभा चुनावों को लेकर राजस्थान भाजपा में शुरू हुई हलचल, 12 को होने जा रही है अहम बैठक

विधानसभा चुनाव की जीत के बाद अब भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है। सांसद अपने-अपने लोकसभा क्षेत्र में सक्रिय हैं और राम मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। उधर, भाजपा की एक अहम बैठक 12 जनवरी को जयपुर में होगी। पार्टी सूत्रों की मानें तो इस पहली बैठक में चुनाव को लेकर प्रारंभिक चर्चा की जाएगी

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Umesh Sharma

Jan 10, 2024

flag.jpg

विधानसभा चुनाव की जीत के बाद अब भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है। सांसद अपने-अपने लोकसभा क्षेत्र में सक्रिय हैं और राम मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। उधर, भाजपा की एक अहम बैठक 12 जनवरी को जयपुर में होगी। पार्टी सूत्रों की मानें तो इस पहली बैठक में चुनाव को लेकर प्रारंभिक चर्चा की जाएगी। संभवत: सभी मंत्रियों को अपने-अपने क्षेत्र में संगठन के साथ मिलकर काम करने के निर्देश दिए जाएंगे। साथ ही लोकसभावार प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्ति को लेकर भी चर्चा होगी। पार्टी अध्यक्ष की ओर से पिछले दिनों दिल्ली में कई बैठकें हो चुकी हैं। इन बैठकों में होने वाले निर्णयों की भी बैठक में जानकारी दी जाएगी।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भी होगी चर्चा

बैठक में अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद भाजपा एक अभियान शुरू कर रही है, जिसमें पूरे देशभर से ढाई करोड़ लोगों को राम मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। राजस्थान से भी 20 हजार लोगों को राम मंदिर के दर्शन कराने की योजना है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 100 लोगों का चयन किया जाएगा।

ये होंगे शामिल

इस बैठक में सीएम भजन लाल शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, सह प्रभारी विजया राहटकर, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, पूर्व प्रदेशायक्ष सतीश पूनियां, डिप्टी सीएम दिया कुमारी व प्रेमचंद बैरवा सहित पूरा मंत्रिमंडल और प्रदेश पदाधिकारी शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें:-गहलोत सरकार के लैंड के बदले लैंड मामलों की जांच कराएगी भजन लाल सरकार