24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में BJP चलाएगी ‘वक्फ सुधार जनजागरण’, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कमेटी की गठित; जानें कौन-कौन शामिल?

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी ने 'वक्फ सुधार जनजागरण' अभियान के लिए राज्य और संभागीय स्तर पर कमेटी गठित की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lokendra Sainger

•

Updated: 12 Apr 2025, 9:47 PM IST

Waqf Reform Janjagran

Waqf Reform Janjagran

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी ने 'वक्फ सुधार जनजागरण' अभियान के लिए राज्य और संभागीय स्तर पर टोली गठित की है। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार प्रदेश स्तर पर 4 सदस्य और संभाग स्तर पर 7 सदस्यों की घोषणा की है। इसके तहत पार्टी वक्फ कानून में किए गए संशोधन के फायदे गिनाएगी और मुस्लिम महिलाओं को कानून के प्रति जागृत करेगी। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने वक्फ बिल में संशोधन किया है। इस नए वक्फ कानून का मुख्य उद्देश्य वक्फ संपत्तियों का दुरुपयोग, पक्षपात और अतिक्रमण को रोकना है।

प्रदेश स्तर पर 4 सदस्य

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने 'वक्फ सुधार जनजागरण' अभियान के संचालन के लिए प्रदेश टोली में प्रदेश संयोजक का दायित्व पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, प्रदेश सह संयोजक का दायित्व प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, प्रदेश सह संयोजक का दायित्व प्रदेशाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा हमीद खां मेवाती और प्रदेश प्रवक्ता का दायित्व प्रदेश प्रवक्ता जोगेंद्र राजपुरोहित को दिया है।

संभागीय स्तर पर 7 सदस्य

वहीं संभाग टोली में बीकानेर का दायित्व पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद स्वामी, जयपुर संभागा का दायित्व राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, भरतपुर संभाग का दायित्व पूर्व सांसद जसकौर मीणा, अजमेर संभाग का दायित्व पूर्व विधायक रामलाल शर्मा, जोधपुर संभाग का दायित्व पूर्व विधायक बिहारी लाल विश्नोई, उदयपुर संभाग का दायित्व पूर्व जिला प्रमुख पुखराज पहाडिया और कोटा संभाग की जिम्मेदारी पूर्व सांसद कमलकटारा को सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें : वसुंधरा राजे की नाराजगी के बाद सरकार का बड़ा कदम, 25 योजनाओं समेत ‘JJM’ को फ्लैगशिप प्रोग्राम में किया शामिल