
पर्यटन को लगेंगे पंख, पर्यटन विकास कोष का बजट बढ़ा, आइकॉनिक डेस्टिनेशन के रूप में आमेर का होगा विकास
rajasthan budget 2023 : जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट में पर्यटन पर भी फोकस किया है। प्रदेश में पर्यटन को और अधिक उंचाइयों पर ले जाने के लिए पर्यटन विकाश कोष का बजट बढ़ा दिया है। अब पर्यटन विकास कोष की राशि एक हजार करोड़ रुपए से बढ़कर एक हजार 500 करोड़ रुपए कर दी है। वहीं प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 176 करोड़ रुपए में कई काम करवाए जाएंगे।
सरकार ने प्रदेश में पर्यटन सुविधाएं विकसित करने, पर्यटन क्षेत्र में स्थानीय लोगों के लिए रोजगार सृजित करने के साथ ही देशी—विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए ब्रांडिंग सहित अन्य कामों के लिए पर्यटन विकास कोष का गठन किया था। अब इस बजट में इस कोष की राशि बढ़ाई है।
आमेर का आइकॉनिक डेस्टिनेशन के रूप में होगा विकास
बजट में प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए करीब 176 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसमें आमेर को आइकॉनिक डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके तहत यहां कार पार्किंग, ई—वाहनों का संचालन, म्युजिकल फाउंटेन, रोपवे, हेरिटेज वॉक—वे, कैम्पिंग साइट्स आदि के काम होंगे। वहीं तीर्थराज पुष्कर—अजमेर और मेला क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय कैंप सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। प्रत्येक संभाग में 2—2 नेचर वॉक ट्रेल्स, डेजर्ट सफारी ट्रेल्स, फूड ट्रेल्स को चिह्नित कर अनुभव आधारित पर्यटन को बढावा दिया जाएगा।
ये भी होंगे काम
— ईको एडवेंचर ट्यूरिज्म साइट मे विकसित होंगे नेवटा—कानोता बांध
— खासा कोठी के पूर्ण पुनरुद्धार करते हुए 150 करोड़ रुपए में 'स्टार होटल कम स्टेट गेस्ट हाउस' के रूप में विकसित किया जाएगा।
— पर्यटन विकास की दृष्टि से प्रदेश में पेनोरमा निर्माण व स्मारकों, मंदिरों के संरक्षण, जीर्णोद्धार के कार्य के लिए 140 करोड़ खर्च किए जाएंगे, इसमें जयपुर के मंदिरश्री रामचन्द्रजी का में काम होगा।
Published on:
10 Feb 2023 08:00 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
