8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Budget 2023 : राजस्थान में यहां खुलेंगे राजकीय महाविद्यालय, कन्या महाविद्यालय और आईटीआई

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 10 फरवरी को राजस्थान का पांचवां और अपने कार्यकाल का अंतिम बजट विधानसभा में पेश किया, जिसमें सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए कई घोषणाएं हुई। विद्यार्थियों के लिए बड़ी घोषणाओं में से एक ये भी रही की उनके लिए राजकीय महाविद्यालय, कन्या महाविद्यालयों और आईटीआई को खोलने की घोषणा हुई।

2 min read
Google source verification
gehlot.jpg

पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट ट्रेनिंग सोसायटी के लिए 32 नवीन पदों का सृजन

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 10 फरवरी को राजस्थान का पांचवां और अपने कार्यकाल का अंतिम बजट विधानसभा में पेश किया, जिसमें सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए कई घोषणाएं हुई।
विद्यार्थियों के लिए बड़ी घोषणाओं में से एक ये भी रही की उनके लिए राजकीय महाविद्यालय, कन्या महाविद्यालयों और आईटीआई को खोलने की घोषणा हुई। प्रदेश के युवाओं के शैक्षणिक विकास और तकनीकी क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए 12 नए आईटीआई खोले जाएंगे और 7 आईटीआई को 'सेंटर ऑफ़ एक्सेलेंस' में विकसित भी किया जाएगा, जिसमें करीब 90 करोड़ रुपए व्यय होंगे। साथ ही उच्च शिक्षा के विस्तार में 24 राजकीय महाविद्यालयों और 20 कन्या महाविद्यालयों को खोलने का भी एलान किया। शिक्षा और तकनीकी क्षेत्र में सरकार के इन प्रयासों से युवा पीढ़ी को लाभ होगा।

यह भी पढ़ें : Rajasthan Budget 2023 की TOP 10 घोषणाएं, क्या इनका कोई तोड़ निकाल पाएगी बीजेपी?

यहां खुलेंगे राजकीय महाविद्यालय
नांद (पुष्कर), बड़ाखेड़ा (टाडगढ़), पीसांगन - अजमेर, परतापुर (गढ़ी) - बांसवाड़ा, सिसवाली-बारां, अंटाली (हुरडा), फूलिया कलां, हमीरगढ़ - भीलवाड़ा, गोलिया जैतमाल (नखड़ा गढ़ा (बा) बाड़मेर, मोमासर (श्रीडूंगरगढ़) गोडू (बज्जू) - बीकानेर, तालेड़ा-बूंदी, कल्लावास (लालसोट) - दौसा, बीरमाना (सूरतगढ़), लालगढ़ जाटान ( सादुलशहर ) -श्रीगंगानगर, संगरिया, पल्लू (नोहर) - हनुमानगढ़, जगतपुरा, जयसिंहपुरा खोर - जयपुर, मोहनगढ़, नाचना- जैसलमेर, असनावर झालावाड़, कैलाश नगर-सिरोही, बागोड़ा (भीनमाल ) -जालोर एवं बड़गांव, वल्लभनगर - उदयपुर।

यह भी पढ़ें : rajasthan budget 2023 राजस्थान में फ्री बिजली को लेकर CM गहलोत का बड़ा एलान

यहां खुलेंगे कन्या महाविद्यालय
बहादुरपुर, नारायणपुर-अलवर, रूदावल (रूपबास), नदबई, सीकरी (नगर), कामां, निठार (वैर) - भरतपुर, शाहपुरा - भीलवाड़ा, नापासर, मुरलीधर व्यास नगर-बीकानेर, गलियाकोट-डूंगरपुर बुढा जोहड़ (रायसिंहनगर ) पदमपुर - श्रीगंगानगर, परसरामपुरा (नवलगढ़) - झुंझुनूं, लूणावास भाखर (लणी) - जोधपुर, नादौती- करौली, डेगाना - नागौर, रानी (मारवाड़ जंक्शन) - पाली, अजीतगढ़-सीकर एवं पीलीबंगा - हनुमानगढ़ ।

यहां खुलेंगे नवीन आईटीआई
हरसोली (किशनगढ़ बास) - अलवर, पूगल (खाजूवाला), श्रीकोलायत बीकानेर, नैनवां (हिण्डौली) - बूंदी, रामसागड़ा-डूंगरपुर, अणवाणा (औसियां) - जोधपुर, नोहर - हनुमानगढ़, मोहनगढ़ - जैसलमेर, गंगापुर सिटी-सवाई माधोपुर, धोद, नीमकाथाना - सीकर एवं भटेवर - उदयपुर में आईटीआई खोली जायेंगी।