भजनलाल सरकार का पहला राजस्थान बजट, जिसमें 70 हजार पदों के लिए भर्तियां, KG से PG तक की फ्री शिक्षा, जयपुर के नजदीक स्मार्ट सिटी बनाना और जयपुर मेट्रो का विस्तार करना जैसे बड़े ऐलान किए गए हैं।
राजस्थान बजट 2024-25 कई मायनों में महिला वर्ग के लिए महत्वपूर्ण है। एक तरह से हम कह सकते हैं कि वित्त मंत्री दीया कुमार ने महिलाओं के लिए रसोई का पिटारा खोल दिया है क्योंकि अब मात्र 450 रुपए में घरेलू सिलेंडर मिलेंगे, ऐसे में महिलाओं को मंहगाई से बड़ी राहत मिली है और भी कई अहम फैसले महिलाओं के हक में आए। आइए आपको बताते हैं इस बजट से महिलाओं को कितना फायदा हुआ।