
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को करीब 3 घंटे से भी ज्यादा समय तक बजट भाषण पढ़कर अपनी सरकार का पांचवा और अंतिम बजट पेश किया। बजट पेश करने के दौरान ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सरकार का बजट देशभर में ट्विटर पर टॉप ट्रेंड में शुमार रहा।
करीब 20 घंटे से भी ज्यादा समय से लगातार राजस्थान का बजट ट्विटर के टॉप ट्रेंड में चल रहा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि गहलोत सरकार के पांचवे और अंतिम बजट की चर्चा पूरे देश में हो रही है। इसके अलावा हैशटेग मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, हैशटेग राजस्थान विधानसभा और राजस्थान बजट 2023 ट्विटर के टॉप ट्रेंड में शुमार हैं। वहीं बचत, राहत, और बढ़त के नाम से भी सोशल मीडिया पर कैंपेन चल रहा है।
हैशटेग राजस्थान बजट 2023 के पक्ष में 64 हजार से ज्यादा ट्वीट
दिलचस्प बात तो यह है कि हैशटेग राजस्थान बजट 2023 को लेकर सर्वाधिक ट्वीट किए गए हैं। करीब 64 हजार से ज्यादा ट्वीट और रिट्वीट किए गए हैं। हैशटेग मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लेकर भी 21 हजार से ज्यादा ट्वीट और रिट्वीट किए गए हैं तो वहीं हैशटेग गहलोत सरकार में 27 हजार से ज्यादा ट्वीट और रिट्वीट किए गए हैं। आलम यह है कि अभी भी राजस्थान बजट 2023 ट्विटर के टॉप ट्रेंड में शुमार है।
3 घंटे से भी ज्यादा का बजट भाषण
इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 3 घंटे से भी ज्यादा समय तक बजट भाषण दिया जो कि अभी तक का सबसे लंबा बजट भाषण बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री के बजट भाषण को लेकर भी चर्चाएं जोरों पर हैं। चर्चा यह भी है कि प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभी वर्गों को साधने का प्रयास किया है।
वीडियो देखेंः-rajasthan budget 2023 : बजट की बारीकियां
Published on:
11 Feb 2023 11:37 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
