scriptCM गहलोत ने प्रियंका गांधी से की मुलाकात, राजस्थान के राजनीतिक हालात पर हुई चर्चा | Rajasthan CM Ashok Gehlot Meets Priyanka Gandhi | Patrika News
जयपुर

CM गहलोत ने प्रियंका गांधी से की मुलाकात, राजस्थान के राजनीतिक हालात पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार को दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से पार्टी की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर लंबी मन्त्रणा की।

जयपुरSep 12, 2019 / 10:53 am

santosh

ashok Gehlot

CM गहलोत तक पहुंचा एसपी-डीएसपी विवाद, जल्द एक्शन की तैयारी में सरकार

जयपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार को दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से पार्टी की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर लंबी मन्त्रणा की। वे दोपहर 12 बजे विशेष विमान से दिल्ली पहुंचे और शाम को प्रियंका गांधी के लोधी स्टेट आवास पर मुलाकात की।

 

भीलवाड़ा नगर परिषद् सभापति Lalita Samdani कांग्रेस में शामिल, जाने BJP छोड़ क्यों थामा ‘हाथ’

 

बताया जा रहा है कि गहलोत ने प्रियंका को प्रदेश की राजनीतिक स्थिति और सरकार व संगठन के कामकाज को लेकर चर्चा की। सूत्रों के मुताबिक गहलोत ने प्रियंका से एक व्यक्ति, एक पद सिद्धांत लागू कराने पर भी चर्चा की। दोनों की मुलाकात खत्म होने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल भी प्रियंका के आवास पहुंचे।

 

रोचक: न ट्वीट – न रीट्वीट, फिर भी भागवत के ट्विटर को ‘ब्लू टिक’, करते हैं सिर्फ एक को फॉलो

 

मुख्यमंत्री गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मुलाकात का समय मांगा था, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। हालांकि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल सिंह ईड़वा ने मंगलवार को ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर प्रदेश के राजनीतिक हालात का फीडबैक दिया था।

 

कलराज मिश्र होंगे राजस्थान के 32वें ‘महामहिम’, जानें अब तक कौन-कौन रहे राज्यपाल

 

मुख्यमंत्री गहलोत ने कुछ दिनों पहले जन सूचना पोर्टल की लॉचिंग के लिए भी सोनिया से समय मांगा था, लेकिन नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री गुरुवार को एआइसीसी की बैठक में शामिल होंगे। इसमें उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भी मौजूद रहेंगे। बैठक को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी सम्बोधित करेंगी। कांग्रेस मुख्यालय में यह बैठक 11 बजे प्रारम्भ होगी, बैठक में सभी राज्यों के प्रभारी महासचिव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष और विधायक दल के नेता शामिल होंगे।

Home / Jaipur / CM गहलोत ने प्रियंका गांधी से की मुलाकात, राजस्थान के राजनीतिक हालात पर हुई चर्चा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो