
Photo- Patrika Website
Rajasthan Congress Action: राजस्थान कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय नहीं होने और लापरवाही बरतने पर 17 ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों को नोटिस जारी कर 7 दिन में जवाब मांगा। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने संगठन सशक्तीकरण अभियान को लेकर विधानसभा क्षेत्रों में नियुक्त विधानसभा समन्वयकों का सहयोग करने और सक्रिय रहने के लिए कहा था, लेकिन ब्लॉक अध्यक्षों ने इन कार्यों में उदासीनता बरती।
पार्टी प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र समन्वयकों को बूथ, मण्डल एवं ब्लॉक स्तर पर सक्रिय व निष्क्रिय कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को चिन्हित करने के लिए कहा था। समन्वयकों ने बैठक कर जमीनी स्तर पर संगठन के चल रहे कामकाज का फीडबैक लिया था। बाद में समन्वयकों रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को दी थी।
ब्यावर, सिवाड़, नदबई, उच्चैन, रायपुर, डूंगरगढ़, टिब्बी, पोकरण, सांकड़ा, गुढ़ा, केलादेवी, बर, सुमेरपुर लसाड़िया, बौंली, चौथ का बरवाड़ा, गोगूंदा।
Updated on:
19 Jun 2025, 9:17 AM IST
Published on:
19 Jun 2025, 9:17 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.