5 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा की दूसरी सूची में बाजी मार गई वसुंधरा राजे, कांग्रेस में पायलट के चहेतों पर मेहरबानी

Rajasthan Election: भाजपा ने शनिवार को राजस्थान के लिए 83 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी। इसके कुछ देर बाद ही कांग्रेस ने भी उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। कांग्रेस की सूची में टोंक से सचिन पायलट को टिकट मिला है तो सरदरापुरा से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चुनावी मैदान में होंगे।

3 min read
Google source verification
rajasthan_bjp_and_congress_candidate_list_1.jpg

जयपुर। भाजपा ने शनिवार को राजस्थान के लिए 83 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी। इसके कुछ देर बाद ही कांग्रेस ने भी उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। कांग्रेस की सूची में टोंक से सचिन पायलट को टिकट मिला है तो सरदरापुरा से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चुनावी मैदान में होंगे।

भाजपा की सूची में भी दिग्गज नेताओं के नाम शामिल है । वसुंधरा राजे झालरापाटन से ही चुनाव लड़ेंगी। वहीं नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ चूरू की बजाय तारानगर से चुनाव लड़ेगे। राठौड़ पहले भी तारानगर से चुनाव लड़ चुके हैं। भाजपा की सूची में सबसे सेफ सीट मानी जा रही सांगानेर सीट से भजन लाल शर्मा को उतारा गया है, यहां मौजूदा विधायक डॉ. अशोक लाहोटी का टिकट काटा गया है।

वहीं हाल ही में भाजपा में शामिल हुई ज्योति मिर्धा को नागौर से पार्टी ने टिकट दिया है। कुछ दिन पहले ही भाजपा में शामिल हुए उदयपुर के पूर्व राजघराने के सदस्य विश्वराज सिंह मेवाड़ को नाथद्वारा से टिकट दिया है। विश्वराज सिंह के सामने कांग्रेस से मौजूदा विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी होंगे।

पूर्व मंत्रियों को टिकट, कई की सीट बदली

भाजपा की दूसरी सूची में पूर्व मंत्रियों को भी टिकट दिया गया है। इनमें प्रताप सिंह सिंघवी, श्रीचंद कृपलानी, नरपत सिंह राजवी, ओटाराम देवासी, पुष्पेंद्र सिंह राणावत, अनिता भदेल, वासुदेव देवनानी, कालीचरण सराफ समेत कई पूर्व मंत्री शामिल हैं। जयपुर की विद्याधर नगर सीट से विधायक नरपत सिंह राजवी को चित्तौड़गढ़ से टिकट दिया गया है। पहली सूची में बीजेपी ने उनका टिकट काट दिया था ।

यह भी पढ़ें : भाजपा ने जारी की 83 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट

भाजपा की सूची में वसुंधरा राजे का दबदबा
भाजपा की दूसरी सूची में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कई करीबी नेताओं को मौका मिला है । प्रताप सिंह सिंघवी, अशोक डोगरा, नरपत सिंह राजवी, श्रीचंद कृपलानी, कालीचरण सराफ, कैलाश वर्मा, सिद्धि कुमारी, हेम सिंह भड़ाना, सिद्धि कुमारी,अनिता भदेल, कन्हैया लाल का नाम शामिल हैं।

कांग्रेस की सूची

नोहर— अमित चाचाण
कोलायत— भंवरसिंह भाटी
सादुलपुर — कृष्णा पूनिया
सुजानगढ़— मनोज मेघवाल
मंडावा— रीटा चौधरी
लक्ष्मणगढ़— गोविंद सिंह डोटासरा
विराटनगर— इंद्रराज सिंह गुर्जर

मालवीय नगर— अर्चना शर्मा
सांगानेर— पुष्पेंद्र भारद्वाज
मुंडावर— ललित कुमार यादव
अलवर ग्रामीण— टीकाराम जूली
सिकराय— ममता भूपेश
सवाई माधोपुर— दानिश अबरार
टोंक— सचिन पायलट
लाडनूं— मुकेश भाकर
डीडवाना— चेतन सिंह चौधरी
जायल— मंजू देवी
डेगाना— विजयपाल मिर्धा
परबतसर— रामनिवास गवारिया
ओसियां— दिव्या मदेरणा
सरदारपुरा— अशोक गहलोत
जोधपुर— मनीष पंवार
लूणी— महेंद्र विश्नोई
बायतू— हरिश चौधरी
वल्लभनगर— प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत
डूंगरपुर— गणेश घोघरा
बागीदौरा— महेंद्रजीत सिंह मालवीय
कुशलगढ़— रमिला खड़िया
प्रतापगढ़— रामलाल मीणा
भीम— सुदर्शन सिंह रावत
नाथद्वारा— सीपी जोशी
मांडलगढ़— विवेक धाकड़
हिंडोली— अशोक चांदना

यह भी पढ़ें : राजस्थान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कार दुर्घटनाग्रस्त, मंत्री ने पहुंचाया अस्पताल

भाजपा की सूची
रायसिंहनगर - बलवीर सिंह लूथरा
अनूपगढ़ - संतोष बावरी
सांगरिया - गुरदीप सिंह शहपीणी
पीलीबंगा - धर्मेद्र मोची
नोहर - अभिषेक मटोरिया
बीकानेर पश्चिम - जेठानंद व्यास
बीकानेर पूर्व - सिद्धि कुमारी
लूणकरणसर- सुमित गोदारा
नोखा -बिहारीलाल विश्नोई
तारानगर - राजेंद्र राठौड़
चूरू - हरसाल सहारण
रतनगढ़ - अभिनेष महर्षि
सूरजगढ़ - संतोष अहलावत
धोद - गोवर्धन वर्मा
नीमकाथाना - प्रेमसिंह बाजोर
श्रीमाधोपुर - झाबर सिंह खर्रा
चौमू - रामलाल शर्मा
फुलेरा - निर्मल कुमावत
अंबेर - सतीश पूनिया
मालवीय नगर -कालीचरण सराफ
सांगानेर - भजनलाल शर्मा
बगरू - कैलाश चंद वर्मा
चाकसू - रामावतार बैरवा
मुंडावर - मंजीत धर्मपाल चौधरी
थानागाजी -हेमसिंह भडाना
अलवर शहर - संजय शर्मा
डीग-कुम्मेहर - डॉ शैलेश सिंह
धोलपुर - शिवचरण कुशवाह
खंडार - जितेंद्र गोठवाल
मालपुरा - कन्हैया लाल चौधरी
पुष्कर - सुरेश सिंह रावत
अजमेर उत्तर - वासुदेव देवनानी
अजमेर दक्षिण - अनिता भदेल
नसीरााबाद - रामस्वरूप लांबा
ब्यावार - शंकर सिंह रावत
जायल - डॉ मंजू बाघमार
नागौर - ज्योति मिर्धा
मेड़ता - लक्ष्मण राम मेघवाल
मकराना - सुमित भींचर
परबतसर - मानसिंह किनसरिया
नावां - विजय सिंह चौधरी
जैतारण -अविनाश गहलोत
सोजत - शोभा चौहान
पाली - ज्ञानचंद पारख
बाली - पुष्पेंद्र सिंह राणावत
समेरपुुर - जोराराम कुमावत
सूरसागर - देवेंद्र जोशी
पोकरण - महंत प्रतापपुरी महाराज
सिवाना - हम्मीर सिंह भायल
चौहटन - आदुराम मेघवाल
आहौर - छगन सिंह राजपुरोहित
जालोर - जोगेश्वर गर्ग
सिरोही - ओटाराम देवासी
पिंंडवाड़ा आबू - समाराम गरासिया
रेवदर - जगसीराम कोली
गोगुंदा - प्रपातराम गमेती
झाडौल - बाबूलाल खराड़ी
उदयपुर ग्रामीण - फूल सिंह मीणा
उदयपुर - ताराचंद जैन
सलूम्बर - अमृतलाल मीणा धारियाबाद
आसपुर - गोपी चंद मीणा
घाटोल - मानशंकर निनामा
गढ़ी - कैलाश चंद्र मीणा
चित्तौड़गढ़ - नरपतसिंह राजवी
निम्बाहेड़ा - श्रीचंद कृपलानी
बाड़ी सादडी - गौतम सिंह डाक
प्रतापगढ़ - हेमंत मीणा
कुम्भलगढ़ - सुरेंद्र सिंह राठौड़
राजसमंद - दीप्ति माहेश्वरी
नाथद्वार - कुंवर विश्वराज मेवाड आसीन्द - झब्बर सिंह सांखला
भीलवाड़ा - विठ्ठलशंकर अवस्थी
जहाजपुर - गोपीचंद मीणा
माण्डलगढ़ - गोपाल लाल शर्मा
बूंदी - अशोक डोगरा
सांगोद - हीरालाल नागर
कोटा दक्षिण - संदीप शर्मा
छाबडा - प्रताप सिंह सिघवी
डग (अजा) - कालूराम मेघवाल
झालरापाटन - वसुंधरा राजे
खानपुर - नरेंद्र नागर
मनोहर थाना - गोविंद रानीपुरिया