राजस्थान का सियासी पारा उबाल पर है। कांग्रेस आलाकमान किसी भी समय बड़ा निर्णय कर सकता है। जिसमें राजस्थान के कुछ मंत्रियों पर कार्रवाई हो सकती है। ये भी माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की दौड़ से बाहर हो गए हैं।
राजस्थान का सियासी पारा उबाल पर है। कांग्रेस आलाकमान किसी भी समय बड़ा निर्णय कर सकता है। जिसमें राजस्थान के कुछ मंत्रियों पर कार्रवाई हो सकती है। ये भी माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की दौड़ से बाहर हो गए हैं। ऐसे में पार्टी नए अध्यक्ष की तलाश में जुट गई है। उधर सचिन पायलट और उनके खेमे के नेताओं की चुप्पी भी पहेली बनी हुई है। मगर इस घटनाक्रम के बीच सबसे बड़ी खबर भाजप से आ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आने वाली 30 सितंबर को राजस्थान आ रहे हैं। उनका राजस्थान आने का कार्यक्रम बना है। भाजपा ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है।
दरअसल, पीएम मोदी गुजरात के अम्बाजी मंदिर दर्शनों के लिए जाएंगे। इस यात्रा के दौरान वो राजस्थान में आबू रोड पर आएंगे, जहां हवाई पट्टी पर उनका विमान लैंड करेगा। इस दौरान भाजपा नेताओं की ओर से उनका स्वागत किया जाएगा। यहां से वे सीधे गुजरात अंबाजी धाम पहुंचेंगे। अभी नवरात्र चल रहे हैं। इस वजह से मोदी अम्बाजी माता मंदिर के दर्शनों के लिए आ रहे हैं। यह गुजरात का प्रसिद्ध मंदिर है और हर साल गुजरात के साथ कई प्रदेशों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां यहां दर्शनों के लिए पहुंचते हैं।
पार्टी सूत्रों की मानें तो दिसंबर में उनका राजस्थान में आने का कार्यक्रम है , जिसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है। आपको बता दें कि मोदी का लंबे समय बाद राजस्थान आने का कार्यक्रम बना है। हालांकि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह कई बार राजस्थान आ चुके हैं।