11 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में पाया राज, राहुल अब 9 को जयपुर में दिल्ली के लिए करेंगे आगाज

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Google source verification
rahul gandhi

राजस्थान में पाया राज, राहुल अब 9 को जयपुर में दिल्ली के लिए करेंगे आगाज

सुनील सिंह सिसोदिया / जयपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की 9 जनवरी को होने वाली किसान रैली की तैयारियों का सोमवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने विद्याधरनगर स्टेडियम पहुंचकर जायजा लिया। इस दौरान शहर के पार्टी विधायक और पदाधिकारी, सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। इससे पहले उप मुख्यमंत्री व प्रदेशाध्यक्ष पायलट ने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी के लिए यह रैली अहम है। इस रैली के साथ ही कांग्रेस लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर देगी। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि रैली में बड़ी संख्या में किसान आएंगे। किसानों को लग रहा है कि उनकी अपनी सरकार राज्य की सत्ता में लौट आई है।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में पायलट ने कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद राहुल पहली बार रैली में आएंगे। कांग्रेस सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाकर किसानों का कर्ज माफ करने का ऐलान किया। भाजपा सरकार ने किसानों के कर्ज को लेकर अंतिम समय में ऐलान किया, उसका भार भी कांग्रेस सरकार उठा रही है। रैली के खर्च को लेकर उन्होंने कहा कि पूरा काम संगठन स्तर पर होगा। भाजपा ने जनता की कमाई खर्च की, कांग्रेस ऐसा नहीं करेगी। आज हम ऋण माफ कर रहे हैं तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी धोखा बता रहे हैं। उत्तरप्रदेश या अन्य राज्य की भाजपा सरकार करे तो अच्छा कदम बताया जाता है। ऐसे दोहरे मापदण्ड क्यों?

उधर, रैली में लोगों को जुटाने के लिए जिलाध्यक्ष प्रतापसिंह खाचरियावास ने शाम को कांग्रेस मुख्यालय में शहर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कहा कि शहर के सभी 91 वार्डों से कार्यकर्ता जुलूस के रूप में विद्याधरनगर स्टेडियम पहुंचेंगे। बैठक में शहर के कई विधायक व पदाधिकारी मौजूद थे। शहर कांग्रेस ने हजारों की तादाद में शहर से भीड़ जुटाने का लक्ष्य शहर के नेताओं को दिया है।