31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रदेश के चुनावी रंग में कांग्रेस, 80 में से करीब 70 टिकट की दौड़ में

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

rohit sharma

•

Updated: 15 Oct 2018, 7:16 PM IST

congress

congress

जयपुर।

एआईसीसी प्रवक्ता व राजस्थान मीडिया चुनाव प्रभारी पवन खेड़ा ने कहा है कि राजस्थान का चुनाव ऐसा है, जहां चुनाव के दिन कम और मुद्दे ज्यादा हैं। अब कांग्रेस पार्टी चुनाव तक लगातार सत्ताधारी भाजपा से किसान, बेरोजगार, महिला और दलित के मुद्दों पर सवाल पूछे जाएंगे। उनका कहना था कि वैसे पता है कि भाजपा सवालों के जवाब नहीं देगी। सवाल पूछने वालों को राष्ट्र विरोधी या फिर पाकिस्तान या धर्म के नाम पर उलझा दिया जाता है।

खेड़ा सोमवार को कांग्रेस पार्टी मुख्यालय पर मीडिया कोर्डिनेशन कमेटी की बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उनके साथ एआईसीसी के मीडिया कोर्डिनेटर रोहन गुप्ता और मीडिया कोर्डिनेशन कमेटी अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेन्द्र्र मोदी की जोड़ी ने आज तक गुजरात के अलावा कोई भी राज्य जीत में दोहराया नहीं है। राजस्थान की भाजपा सरकार भी हर मुद्दे पर फेल साबित हुई है।

जनता से 622 वादे किए थे, लेकिन मात्र 180 वादे ही पूरे कर सके हैं। किसानों को लेकर कहा कि केन्द्र की यूपीए-वन और टू ने भी कर्ज माफी सहित कई काम किए। कर्जमाफी के अलावा भी फसल बीमा सहित कई बड़े मुद्दे हैं। इस दौरान सह अध्यक्ष अर्चना शर्मा व संयोजक सत्येन्द्र सिंह राघव सहित कई कमेटी सदस्य मौजूद थे।

पीसीसी के अलावा ओर भी मीडिया कन्ट्रोल रूम बनेंगे

खेड़ा ने कहा कि चुनाव के लिए जयपुर में पार्टी मुख्यालय के अलावा और भी स्थानों पर मीडिया के लिए कन्ट्रोल रूप बनाए जाएंगे। बैठक में चुनाव तैयारी को लेकर रणनीति पर मंथन कर लिया गया है।


80 में से करीब 70 टिकट की दौड़ में

कांग्रेस की विधानसभा चुनाव को लेकर बनी मीडिया टीम में कुछ को छोड़ लगभग सभी टिकट की दौड़ में शामिल हैं। ऐसे में टीम के काम शुरू करने से पहले ही यह चर्चा शुरू हो गई है कि जिन्हेें टिकट मिला वे क्षेत्र में चुनाव लडऩे चले जाएंगे और जिन्हें नहीं मिला वे नाराजगी के चलते टीम में पूरी मेहनत के साथ काम में नहीं जुट पाएंगे। मीडिया टीम के अध्यक्ष और सह अध्यक्ष सहित 80 सदस्यों वाली टीम में से करीब 70 पदाधिकारी टिकट की दौड़ में शामिल हैं। मीडिया पेनलिस्ट की टीम में भी ज्यादातर चुनाव लडऩे वाले लोग हैं।