9 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Politics: राजस्थान कांग्रेस जल्द 18 से ज्यादा निष्क्रिय जिलाध्यक्षों की करेगी छुट्टी! डोटासरा ने खरगे को सौंपी रिपोर्ट

राजस्थान में निष्क्रिय जिलाध्यक्षों के साथ अन्य पदाधिकारियों को हटाने की कवायद शुरू होने जा रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
rajasthan congress

Photo - Tikaram Jully X Handle

Rajasthan Congress News: कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार एक के बाद फेरबदल कर रहा है। कई मौकों पर राहुल गांधी भी संगठन की मजबूती के लिए जिलाध्यक्षों को सीधा संदेश देते हुए नजर आते हैं। जानकारी के मुताबिक राजस्थान में निष्क्रिय जिलाध्यक्षों के साथ अन्य पदाधिकारियों को हटाने की कवायद शुरू होने जा रही है।

कांग्रेस संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत इस साल अपने संगठन को चुस्त-दुरुस्त कर रही है। पार्टी दो स्तर पर पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर रही है। राष्ट्रीय स्तर और प्रदेश स्तर के पर्यवेक्षक फील्ड में जाकर कार्यकर्ताओं से बातचीत कर उनका फीडबैक ले रहे हैं। इसी आधार पर जिलाध्यक्षों को बदला जा रहा है।

डोटासरा ने खरगे को सौंपी रिपोर्ट

राजस्थान में आठ नए जिलों के साथ करीब डेढ़ दर्जन जिलों के निष्क्रिय अध्यक्षों को बदलने की कवायद शुरू होने वाली है। प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से बैठक हो चुकी है। आने वाले कुछ दिनों में राजस्थान व हरियाणा के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाएंगे।

भाजपा का प्राथमिक सदस्यता का आंकड़ा 14 करोड़ पार

उधर, भाजपा का प्राथमिक सदस्यता का आंकड़ा 14 करोड़ पार हो गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता का 14 करोड़ का आंकड़ा पार करने पर भाजपा परिवार को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक सदस्यता का यह नया कीर्तिमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की जनता के गहरे विश्वास को दर्शाता है। यह उपलब्धि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के मार्गदर्शन और संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता की अथक मेहनत का परिणाम है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में बढ़ेंगी लोकसभा- विधानसभा की सीटें? परिसीमन की सुगबुगाहट तेज