13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Crime News : जयपुर में घर में घुसकर महिला की मुंह दबाकर की हत्या

पुलिस के अनुसार, हत्या का किसी को पता नहीं चले, इसलिए बदमाश अंदर से घर को बंद करके छत से कूदकर मौके से फरार हो गया। वहीं, शादी में गए मृतका के बेटे ने बताया कि घटना की रात को मां को फोन किया था। बार-बार फोन करने पर जब मां ने कोई जवाब नहीं दिया तो बड़े भाई को फोन करके घर पर किसी को भेजने के लिए कहा।

2 min read
Google source verification

राजधानी जयपुर में अपराधियों के हौंसले बुलंद है। शहर के बगरू थाना इलाके में बदमाश ने घर में घुसकर एक 51 वर्षीय महिला की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद बदमाश घर को अंदर से बंद करके छत से कूदकर फरार हो गया। महिला घर पर अकेली थी। पूरा परिवार शादी में शामिल होने के लिए अजमेर गया हुआ था। परिजन जब घर लौटे तब उन्हें हत्या के बारे में पता चला। घटना 21 अप्रेल की है। बगरू थानाधिकारी हरिश चंद्र सोलंकी ने बताया कि मृतका का नाम हीरा देवी था। वह परिवार के साथ बारवाल की ढाणी लोहारवाड़ा वेदांत सिटी में रहती थी। एसएचओ सोलंकी ने बताया कि संभवत: लूट के इरादे से बदमाश घर में घुसा था। हीरा देवी ने चोर को देखकर शोर मचाया तो उसने महिला का मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गया।

अंदर से बंद था घर
पुलिस के अनुसार, हत्या का किसी को पता नहीं चले, इसलिए बदमाश अंदर से घर को बंद करके छत से कूदकर मौके से फरार हो गया। वहीं, शादी में गए मृतका के बेटे ने बताया कि घटना की रात को मां को फोन किया था। बार-बार फोन करने पर जब मां ने कोई जवाब नहीं दिया तो बड़े भाई को फोन करके घर पर किसी को भेजने के लिए कहा। परिवार के अन्य लोग जब घर पहुंचे तो काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी मां ने दरवाजा नहीं खोला। कोई अनहोनी नहीं हो, इस डर से घर का दरवाजा तोड़कर परिवार के लोग अंदर गए।

शव देखकर सन रह गए लोग
मृतका के बेटे सतीश ने बताया कि जब परिवार के लोग जब अंदर गए तो बिस्तर पर मांग का शव देखकर सन रह गए। लाश बिस्तर पर पड़ी हुई थी। हत्या की सूचना मिलते ही बगरू थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में जुटी पुलिस ने बताया कि लाश के पास तकिया पड़ा हुआ था। महिला की हत्या संभवत: मुंह दबाकर की गई। हालांकि, खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। मामले में पुलिस ने संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। उससे पूूछताछ की जा रही है।

ताकि किसी को शक नहीं हो
पुलिस ने आगे बताया कि किसी को शक नहीं हो इसलिए हत्या करने के बाद बदमाश ने घर की सारी लाइटें बंद कर दी थी और घर का दरवाजा अंदर से बंदर करके छत से कूदकर फरार हो गया।