scriptराजस्थान में हार पर दिल्ली में कांग्रेस की बैठक शुरू, सवाल सिर्फ एक, हारी क्यों? | Rajasthan defeat Congress meeting in Delhi on 11.30 AM Question is why only one defeat | Patrika News
जयपुर

राजस्थान में हार पर दिल्ली में कांग्रेस की बैठक शुरू, सवाल सिर्फ एक, हारी क्यों?

Congress Meeting in Delhi : राजस्थान में हार पर दिल्ली में कांग्रेस की समीक्षा बैठक 11.30 बजे शुरू होगी। अशोक गहलोत व राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा दिल्ली पहुंच चुके हैं।

जयपुरDec 09, 2023 / 11:43 am

Sanjay Kumar Srivastava

congress.jpg

Congress Meeting in Delhi

लोकसभा चुनाव से पहले पांच राज्यों में से चार के नतीजे कांग्रेस के लिए खासे खराब रहे हैं। कांग्रेस ने तीन राज्यों की हार की समीक्षा करने का निर्णय किया है। इसके लिए पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में राजस्थान को लेकर शनिवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे बैठक होगी। इसमें निवर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा समेत सह प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष व अन्य राष्ट्रीय नेता शामिल होंगे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि आलाकमान का सवाल बना हुआ है कि जब तीनों ही राज्यों में कांग्रेस का अच्छा माहौल था तो फिर पार्टी की हार क्यों हुई। इसके लिए नेताओं को विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर लाने के लिए कहा है। हार पर अपनी विस्तृत रिपोर्ट के साथ राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा व अशोक गहलोत दिल्ली पहुंच चुके हैं।

नेता प्रतिपक्ष हाईकमान करेगा घोषित – अशोक गहलोत

राजस्थान के कार्यवाहक मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, आज चुनाव के बाद की समीक्षा बैठक होगी। इसमें हम हिस्सा लेंगे। चुनाव पर चर्चा होगी। बैठक में जो भी फैसला होगा वो हमें मान्य होगा। नेता प्रतिपक्ष हाईकमान घोषित करेगा।

यह भी पढ़ें – Video : राजस्थान के नए सीएम पर आया अपडेट, अभी-अभी आई बड़ी खबर

पार्टी नेतृत्व के दिशा-निर्देश के साथ लोकसभा चुनाव में जाएंगे – गोविंद सिंह डोटासरा

दिल्ली पहुंचने पर राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, आज पार्टी आलाकमान ने बैठक बुलाई है जिसमें हम चर्चा करेंगी कि क्या कमियां रही जिनके चलते हम सत्ता में नहीं लौट पाए। चर्चा के आधार पर पार्टी नेतृत्व जो दिशा-निर्देश देगा उसके तहत हम मज़बूती के साथ लोकसभा चुनाव में जाएंगे।

यह भी पढ़ें – राजस्थान सीएम के चयन में देरी पर BJP पर बरसे अशोक गहलोत, बोले – खुलती जा रही है पोल

https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

Hindi News/ Jaipur / राजस्थान में हार पर दिल्ली में कांग्रेस की बैठक शुरू, सवाल सिर्फ एक, हारी क्यों?

ट्रेंडिंग वीडियो