भाजपा अभी तक राजस्थान सीएम का चयन नहीं कर सकी है। इस देरी पर भाजपा को आइना दिखाते हुए कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत ने कहा, इनकी (भाजपा) पोल खुलती जा रही है। 7 दिन तक तुम मुख्यमंत्री का चेहरा तय नहीं कर पा रहे और बात करते हैं कि हमारी पार्टी में अनुशासन है। नेता प्रतिपक्ष हाईकमान घोषित करेगा। दिल्ली में बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचने पर राजस्थान के कार्यवाहक मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, आज चुनाव के बाद की समीक्षा बैठक होगी। इसमें हम हिस्सा लेंगे। चुनाव पर चर्चा होगी, बैठक में जो भी फैसला होगा वो हमें मान्य होगा।