2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Alert : कोहरे के कहर से रेल व हवाई यातायात प्रभावित, 8 फ्लाइट डायवर्ट, 9 ट्रेनें हुई लेट

Rajasthan Weather Update : उत्तर भारत में कोहरे की वजह से रेल व हवाई यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। घने कोहरे की वजह से 8 फ्लाइट डायवर्ट हुई तो 9 ट्रेनें लेट हुई।

less than 1 minute read
Google source verification
fog.jpg

Weather Alert

Dense Fog Havoc : उत्तर भारत में कोहरे की वजह से रेल व हवाई यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। दिल्ली से सोमवार सुबह आठ फ्लाइट डायवर्ट होकर जयपुर पहुंची। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार दिल्ली एयरपोर्ट पर कम दृश्यता के चलते हैदराबाद, गोवा, बेंगलूरु, पुणे, दुबई से पहुंची फ्लाइट लैंड नहीं कर सकी। इसलिए उन्हें जयपुर डायवर्ट करना पड़ा। ये फ्लाइट जयपुर से दोपहर बाद रवाना हुई। जयपुर एयरपोर्ट का सामान्य हवाई यातायात भी प्रभावित हुआ। दिल्ली, मुंबई समेत कई शहरों की आधा दर्जन फ्लाइट देरी से रवाना हुई।

इधर, जम्मूतवी से अजमेर आने वाली पूजा एक्सप्रेस 14 घंटे 36 मिनट देरी से जयपुर पहुंची। प्रयागराज-बीकानेर जंक्शन ट्रेन 7 घंटे, पोरबंदर एक्सप्रेस ट्रेन 5 घंटे, जम्मूतवी-बाड़मेर एक्सप्रेस ट्रेन 4 घंटे 22 मिनट, खजुराहो-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस ट्रेन 3 घंटे 19 मिनट, हावड़ा-जोधपुर सुपरफास्ट ट्रेन 3 घंटे, आला हजरत एक्सप्रेस ट्रेन व आगरा फोर्ट-अजमेर ट्रेन 2 घंटे, अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन 1 घंटे 39 मिनट देरी से जयपुर पहुंची।

राजस्थान में मौसम कैसा रहेगा, जानें Weather Alert

मौसम केंद्र जयपुर ने आज मंगलवार को 7 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। इसमें अलवर, भरतपुर, झुंझुनूं, सीकर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर शामिल हैं। माउंट आबू में सबसे कम न्यूनतम तापमान माइनस 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फतेहपुर में रात का पारा 0.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। राजस्थान के कई शहरों में रात का पारा पांच डिग्री और इससे कम दर्ज हुआ।

यह भी पढ़ें - Weather Update : मकर संक्रांति पर पतंगबाजी के लिए कैसे रहेगा मौसम, जानें नया मौसम Prediction

यह भी पढ़ें - मौसम विभाग का Prediction, 2 दिन चलेगी जबरदस्त शीतलहर पड़ेगा पाला

Story Loader