मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन करते हुए वाहन चलाने के मामले में उपमुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री प्रेमचंद बैरवा के बेटे चिन्मय कुमार बैरवा पर आखिरकार परिवहन विभाग ने कार्रवाई की है। आरटीओ प्रथम की ओर से डिप्टी सीएम के बेटे का चालान काटा गया है। तेज रफ्तार से वाहन चलाने, सीट बेल्ट नहीं लगाने पर डिप्टी सीएम के बेटे पर कार्रवाई की है।